Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • पुलवामा के जदुरा इलाके में एनकाउंटर शुरू मिली बड़ी कामयाबी
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

पुलवामा के जदुरा इलाके में एनकाउंटर शुरू मिली बड़ी कामयाबी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए जा चुके हैं. वहीं गंभीर रूप से घायल हुए एक जवान भी शहीद हो गया है. कश्मीर जोन पुलिस ने बताया, पुलिस और सुरक्षाबल मिलकर इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं. पुलवामा के जदुरा इलाके में शनिवार देर रात मुठभेड़ शुरू हुई थी. फिलहाल इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इलाके में आतंकवादियों के छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी, इसके बाद उन्होंने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के जदूरा में इलाके को घेर कर तलाश अभियान चलाया. तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी इसके बाद यह अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में 3 आतंकी ढेर, एक  जवान घायल | nation - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट-ब्रेकिंग  ...

इससे पहले कश्मीर में एक पंचायत सदस्य की हत्या के लिए जिम्मेदार दो आतंकवादी शुक्रवार को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ में मारे गए चार आतंकवादियों में शामिल थे. अल बदर जिला कमांडर शकूर राथर और उसका साथी किल्लूर इलाके में मुठभेड़ के दौरान मारे गए चार आतंकवादियों में से थे.

All MPs Coming To Parliament Will Have To Conduct Corona Investigation 72  Hours In Advance ANN | संसद आने वाले सभी सांसदों को 72 घंटे पहले कराना होगा  कोरोना टेस्ट, बिना छुए

किल्लूर में आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी के बाद पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम द्वारा ऑपरेशन शुरू किया गया और किल्लूर क्षेत्र में घेराबंदी कर दी गई. एक आतंकवादी ने पहले मुठभेड़ के दौरान आत्मसमर्पण कर दिया.

जम्मू-कश्मीर: पुलवामा एनकाउंटर में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को मार गिराया,  1 जवान शहीद – khabreelal

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के त्राल इलाके में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने कहा कि अवंतीपोरा के ताकिया गुलाबबाग त्राल इलाके में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सेना और सीआरपीएफ ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया.

Pulwama encounter update: 3 unidentified terrorists killed

पुलिस ने कहा इलाके में तलाशी के दौरान आतंकी संगठन जेएएम के एक ठिकाने का भंडाफोड़ किया गया, जिसके बाद उसे नष्ट कर दिया गया हैं. संयुक्त टीम ने मौके से गोला-बारूद भी बरामद किया, जिसे जांच के उद्देश्य से कब्जे में ले लिया गया है. संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुपी ड्रग्स के आरोपों को बताया गलत
Next: भारत में 24 घंटे में कोरोना मामले से 1021 मरीजों की हुई मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.