Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुपी ड्रग्स के आरोपों को बताया गलत
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिया चक्रवर्ती ने तोड़ी चुपी ड्रग्स के आरोपों को बताया गलत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
news_image_6202

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में कई एजेंसियों की जांच का सामना कर रही मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती पर हाल ही में ड्रग्स से जुड़े आरोप लगे हैं. रिया पर आरोप लगा है कि वह ड्रग्स लेती थीं और सुशांत को भी ड्रग्स देने का काम उन्होंने ही किया था. इस आरोप पर रिया ने अपना बचाव किया है, बल्कि दावा किया है कि सुशांत पहले से ही गांजा का सेवन करते थे.

सुशांत की मौत की जांच के बीच ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद इस मामले में नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो भी सामने आ गया है. NCB ने इस सिलसिले में रिया चक्रवर्ती पर मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन रिया ने इन सभी आरोपों को खारिज किया.

एक निजी चैनल के साथ बात करते हुए पहली बार उन्होंने तमाम आरोपों पर अपनी सफाई पेश की. रिया ने बल्कि यह दावा किया कि सुशांत को गांजा का सेवन करने की आदत थी और उन दोनों की मुलाकात होने से पहले भी सुशांत ऐसा करते थे.

Dakhal Page-3 News

रिया ने दावा किया कि सुशांत ने केदारनाथ फिल्म के पहले से गांजा का इस्तमाल करना शुरू किया था. अपना बचाव करते हुए रिया ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं लिया, बल्कि सुशांत को ऐसा करने से रोकने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं मानते थे.

रिया ने कहा कि वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए किसी भी तरह के ब्लड टेस्ट के लिए तैयार हैं. हालांकि, वह ड्रग्स से जुड़े आरोपों पर ज्यादा बात करने से बचती रहीं और बार-बार जांच पूरी होने का हवाला देती रहीं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्तार अंसारी के काले-साम्राज्य के अंत का समय आया : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Next: पुलवामा के जदुरा इलाके में एनकाउंटर शुरू मिली बड़ी कामयाबी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.