Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में 24 घंटे में कोरोना मामले से 1021 मरीजों की हुई मौत
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में 24 घंटे में कोरोना मामले से 1021 मरीजों की हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 35 लाख के करीब पहुंच गई है और 62 हजार से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. देश में पिछले 24 घंटों में 76,472 नए मामले सामने आए और 1,021 लोगों की जान चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 34 लाख 63 हजार हो गई है.

इनमें से 62,550 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 52 हजार है और 26 लाख 48 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. एक दिन पहले देश में रिकॉर्ड 77,266 नए मामले दर्ज किए गए थे.

Coronavirus Update 32 Death 1076 New Case in 24 Hours in India Total  Patient 13835 - 24 घंटे में कोरोना के देश में 1076 नए मामले, 32 लोगों की मौत;  अब तक कुल 13835 मरीज, 452 मौतें

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.81% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

दिल्ली में कोरोना संक्रमण के 1056 नए मामले, पिछले 24 घंटे में 28 मौतें

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 29 August 2020

इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के मामले में तीसरा और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का चौथा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

Post navigation

Previous: पुलवामा के जदुरा इलाके में एनकाउंटर शुरू मिली बड़ी कामयाबी
Next: बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए अगर करेंगे ये उपाय तो पैसा रहेगा सुरक्षित : केंद्रीय गृह मंत्रालय

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.