Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए अगर करेंगे ये उपाय तो पैसा रहेगा सुरक्षित : केंद्रीय गृह मंत्रालय
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बैंकिंग फ्रॉड से बचने के लिए अगर करेंगे ये उपाय तो पैसा रहेगा सुरक्षित : केंद्रीय गृह मंत्रालय

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

देशभर में बैंक से संबंधित फ्रॉड और फिशिंग ईमेल के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. इन बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने बैंक कस्टमर्स के लिए एक एडवाइजरी जारी की है, जिससे कस्टमर्स सस्पेशियस ईमेल्स से खुद को बचा सकें.

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने साइबर सेफ्टी और साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस ट्विटर हैंडल के जरिए कस्टमर्स को बैंकिंग के लिए दो ईमेल अकांउट के उपयोग की सलाह दी है. ट्वीट में सलाह दी गई है कि एक अकाउंट का इस्तेमाल बैंकिंग कम्युनिकेशन के लिए करें जबकि दूसरे का फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल करें.

Government issued advisory, take these measures to avoid banking fraud

बैंकिंग फ्रॉड करने वाले ऑथेंटिक अकाउंट के जरिए कस्टमर को अपने जाल में फंसाते हैं और बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड की डिटेल हासिल करते हैं. इसलिए सरकार की यह एडवाइजरी बैंकिंग कस्टमर्स के लिए उपयोगी है.

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले अकाउंट को किसी भी सोशल मीडिया अकाउंट पर सार्वजनिक नहीं करना चाहिए. साथ ही सोशल मीडिया अकाउंट रजिस्ट्रेशन के लिए भी इस अकाउंट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Always make two separate e-mail accounts. One for communicating with people you trust and for your financial transactions. Use separate e-mail account for registering on social networking sites. This will protect your primary account from online stalkers.

— CyberDost I4C (@Cyberdost) August 27, 2020

मंत्रालय ने ट्वीट में विभिन्न वेब ब्राउजर्स में ऑटोफिल ऑप्शन में महत्वपूर्ण जानकारी जैसे सीवीवी, एक्सपाइरी डेट, कार्ड नंबर, एकाउंट नंबर आदि का उपयोग सतर्कता से करने के लिए कहा है. इससे पहले भी साइबर दोस्त हैंडल से बैंकिंग कस्टमर्स के लिए चेतावनी जारी की गई थी. इसमें बताया गया था कि हैकर्स उनके सोशल मीडिया अकांउट हैक करके दोस्तों और परिजनों से आर्थिक मदद मांग सकते हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में 24 घंटे में कोरोना मामले से 1021 मरीजों की हुई मौत
Next: 31 अगस्त को लोन मोरेटोरियम की अवधि समाप्त : भारतीय रिज़र्व बैंक

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 3 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 3 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.