Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोई अड़चन नहीं हमने सकुशल बीएड प्रवेश परीक्षा कराई : सीएम योगी आदित्यनाथ
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोई अड़चन नहीं हमने सकुशल बीएड प्रवेश परीक्षा कराई : सीएम योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

देश में नीट और जेईई मेन परीक्षाओं को लेकर जमकर सियासत हो रही है. कई विपक्षी दल इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं. विरोध की आंच उत्तर प्रदेश में भी पहुंच गई है. यहां कांग्रेस और सपा के संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया है.

वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश सरकार ने इन परीक्षाओं को लेकर साफ किया है कि इनके आयोजन में कोई अड़चन नहीं है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि इसी महीने यूपी में बीएड की प्रवेश परीक्षाएं आयोजित की गई थीं, जिसमें 5 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे. कहीं से कोई संक्रमण की सूचना नहीं आई.

योगी आदित्याथ ऑफिस के आधिकारिक टि्वटर हैंडल से इस संबंध में ट्वीट किया गया है प्रदेश सरकार NEET तथा JEE परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है. विगत 9 अगस्त को राज्य में बी.एड. की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 5 लाख अभ्यर्थी थे. इस परीक्षा में कहीं से संक्रमण की कोई समस्या संज्ञान में नहीं आई.

NEET-JEE परीक्षा पर बोले सीएम योगी- कोई अड़चन नहीं, हमने सकुशल बीएड प्रवेश  परीक्षा कराई | lucknow - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

बता दें कोरोना संक्रमण का हवाला देकर विपक्षी पार्टियां लगातार इस प्रवेश परीक्षा को टाले जाने की मांग कर रही हैं. राजधानी लखनऊ के बाद शुक्रवार को संगम नगरी प्रयागराज में सपा युवजन सभा के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया.

प्रदेश सरकार NEET तथा JEE परीक्षाओं के आयोजन का समर्थन करती है। विगत 9 अगस्त को राज्य में बी.एड. की प्रवेश परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें लगभग 5 लाख अभ्यर्थी थे। इस परीक्षा में कहीं से संक्रमण की कोई समस्या संज्ञान में नहीं आई: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी

— Yogi Adityanath Office (@myogioffice) August 28, 2020

सपा युवजन सभा के जिला अध्यक्ष संदीप यादव के नेतृत्व में लगभग दर्जन भर कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए सुभाष चौराहे तक पहुंच गए और ठीक फायर ब्रिगेड की गाड़ी के बगल में केन्द्र सरकार का पुतला भी फूंक दिया. पुलिस ने संदीप यादव सहित दर्जन भर कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है.

Post navigation

Previous: दिल्ली बड़ी खबर : ताहिर हुसैन से अब ED करेगी पूछताछ
Next: यूपी में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्‍या हुई लगभग 52651

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.