Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • यूपी में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्‍या हुई लगभग 52651
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • स्वास्थ्य

यूपी में कोविड-19 के एक्टिव केस की संख्‍या हुई लगभग 52651

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona-15

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5447 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,824 हो गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में इस अवधि में 77 और लोगों की मौत के साथ मृतकों की संख्या बढ़कर 3294 हो गई है. यूपी सरकार के मुताबिक, इस समय प्रदेश में 52 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं.

यूपी के अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 5447 नए मामले सामने आए हैं. वर्तमान में 52,651 उपचाराधीन मामले हैं. प्रसाद ने बताया कि अब तक 1,57,879 लोग पूरी तरह ठीक होकर अस्पतालों से छुट्टी पा चुके हैं.

Coronvirus Live updates, New COVID 19 cases in india and world

प्रदेश में इस महामारी से अब तक 3,294 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 2,13,824 हो गई है. उन्होंने बताया कि अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की जद में आए लोगों में शून्य से 20 वर्ष तक की आयु के 14.15 प्रतिशत, 21 से 40 वर्ष तक की आयु के 48.85 प्रतिशत, 41 से 60 वर्ष तक की आयु के 28.43 प्रतिशत और 60 वर्ष से अधिक आयु के 8.57 प्रतिशत लोग संक्रमित हुए हैं. अपर मुख्य सचिव ने बताया कि गुरुवार को प्रदेश में 1,22,277 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 52,02,557 नमूनों की जांच हो चुकी है.

Coronavirus update की ताज़ा ख़बर, ब्रेकिंग न्यूज़ in Hindi - NDTV India

शुक्रवार देर शाम जारी सरकारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में हुईं 77 मौतों में सर्वाधिक मौत लखनऊ और कानपुर में हुईं जहां बारह-बारह रोगियों की जान गई है. प्रयागराज और झांसी में चार-चार रोगियों की मौत हुई है. बुलेटिन के मुताबिक, अब तक प्रदेश में सर्वाधिक 411 मौत कानपुर में, 335 लखनऊ में, 159 वाराणसी में, 143 प्रयागराज में, 133 मेरठ में, 125 गोरखपुर में, 111 बरेली में और 106 मौत आगरा जिले में हुई हैं.

Bharat Aur World Wide Mein Coronavirus Ka LIVE UPDATES - सेवानिवृत्ति कोष  का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने अपने ग्राहकों  को कोविड-19 के ...

पिछले 24 घंटों में सामने नए मामलों में सर्वाधिक 707 लखनऊ में, कानपुर में 298, प्रयागराज में 276 और रामपुर में 182 मामले सामने आए हैं. वहीं, प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में छह मई को एक लाख जांच हुई थीं. अगली एक लाख जांच होने में 16 दिन का वक्त लगा यानी 22 मई तक जांच की संख्या दो लाख जांच हो गईं. फिर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच बढ़नी शुरू हो गयी. 25 दिन में तीन लाख नमूनों की जांच हुई और 16 जून को पांच लाख का आंकड़ा पार हो गया. उन्होंने बताया कि जांच में निरंतर वृद्धि के साथ आज हमने 52 लाख का आंकड़ा पार किया है और जांच की सर्वाधिक संख्या उत्तर प्रदेश की है.

Post navigation

Previous: कोई अड़चन नहीं हमने सकुशल बीएड प्रवेश परीक्षा कराई : सीएम योगी आदित्यनाथ
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद को दी श्रद्धांजलि किया ये आग्रह

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.