Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • जम्मू : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर
  • जम्मू कश्मीर
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जम्मू : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
default

श्रीनगर में पंथा चौक इलाके में चल रही मुठभेड़ अब खत्म हो गई है. सुरक्षाबलों ने दो और आतंकियों को मार गिराया है. कल एक आतंकी मार गिराया गया था. इस तरह मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मार गिराए गए. हालांकि आतंकियों से लोहा लेते हुए एक भारतीय जवान भी शहीद हो गया है. एक एएसआई जिनका नाम बाबू राम हैं, वो इस मुठभेड़ में शहीद हो गए हैं.

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में शनिवार को सुरक्षा बलों के नाका दल पर आतंकियों द्वारा गोलीबारी करने के बाद दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. आतंकवादियों ने शनिवार को रात में पांथा चौक क्षेत्र में पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त नाका पर गोलीबारी की. इसके बाद सुरक्षाबल ने इलाके को घेर लिया और वहां तलाशी अभियान शुरू किया.

Three terrorists gunned down by security forces an encounter that at Pantha Chowk in Srinagar

इससे पहले दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में शनिवार को मुठभेड़ के दौरान तीन अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया था. पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों के बारे में विशेष जानकारी के बाद जदूरा क्षेत्र की घेराबंदी कर ली. जैसे ही सुरक्षाबल छिपे आतंकवादियों के करीब पहुंचे, उन्होंने अंधाधुंध गोलियां बरसानी शुरू कर दी और मुठभेड़ शुरू हो गई.

Jammu and Kashmir: Three terrorists gunned down by security forces in an encounter that began at Pantha Chowk in Srinagar last night. One police personnel lost his life. Operation is still underway. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/NcEdHr7YnB

— ANI (@ANI) August 30, 2020

पुलिस ने कहा पुलवामा के जदूरा क्षेत्र में एक मुठभेड़ में तीन अज्ञात आतंकवादी मारे गए. हथियार और गोला-बारूद आदि सामग्री बरामद हुए हैं हथियारों और गोला-बारूद में एक एके -47 राइफल और दो पिस्तौल शामिल हैं. सेना ने कहा एक सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया और चोटों के कारण दम तोड़ दिया.यह मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में चार आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद हुई, जिसमें दो वे आतंकवादी शामिल थे जिनका एक कश्मीरी पंच के अपहरण और हत्या में हाथ था.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: लखनऊ पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे ने डबल मर्डर मामले दिया बयान
Next: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में गई 948 लोगों की जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 12 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 12 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 12 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.