Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में गई 948 लोगों की जान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार तेजी 24 घंटे में गई 948 लोगों की जान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download

कोरोना महामारी से मौत के मामले में भारत दुनिया में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है. इससे पहले तीसरे नंबर पर मैक्सिको था, जहां 63,146 लोग महामारी से जान गंवा चुके हैं. दूसरी ओर, अब भारत में मरने वालों की संख्या 63,498 गई है, जो मैक्सिको से ज्यादा है. कोरोना से मौत के मामले में अमेरिका पहले नंबर पर है, जहां एक लाख 86 हजार 855 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.

देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 78,761 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 948 लोगों की जान चली गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 35 लाख 42 हजार हो गई है. इनमें से 63,498 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 65 हजार हो गई और 27 लाख 13 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

India Coronavirus Updates: देश में प्रति लाख जनसंख्या में केवल 7.9 लोग ही  कोरोना से प्रभावित

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.80% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 22% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 76% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 30 August 2020

आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों और मौत की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: जम्मू : श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ 3 आतंकी ढेर
Next: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बीजेपी पर निशाना साधा

Related Stories

48c3cef4cad701b5738e3456d604589c1746969225800487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

सत्य और असत्य के बीच सोशल मीडिया ने खड़ा कर दिया अर्धसत्य का संकट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sarvoday Times 1 day ago 0
images (3)333
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मेन स्लाइड

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान-दयाशंकर सिंह

Sarvoday Times 3 days ago 0
Akhilesh-yadav-OP-Rajbhar-(1)-1786638338485 (1)
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • मुख्य समाचार

सपा भ्रष्टाचार की बात करे, यह अजूबा है’… अखिलेश पर अनिल राजभर का सीधा हमला

Sarvoday Times 3 days ago 0
| ReviewNews by AF themes.