Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • नीतीश सरकार ने बिहार को विनाश के कगार पर पहुंचाया : RJD
  • देश
  • राजनीति
  • राज्य

नीतीश सरकार ने बिहार को विनाश के कगार पर पहुंचाया : RJD

Ranjeet Gupta 7 years ago 0 comments
rjd politician

rjd politician

बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राजद ने आरोप लगाते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल में राज्य को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल ने कहा कि राज्य में हो रहे उपचुनाव में राजग प्रत्याशियों के पराजित होने का दावा करते हुए कहा कि नीतीश सरकार ने अपने 14 वर्ष के कार्यकाल में राज्य को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मतदाताओं ने नीतीश सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है।

मंडल ने कहा कि राजग के जनप्रतिनिधियों ने नाथनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता को पिछले 15 वर्षों से के ठगा है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि आज राज्य और केंद्र में राजग की सरकार है। बिहार ने 40 में से 39 सांसद दिए हैं इसके वाबजूद बिहार का विकास ठप क्यों है। पूर्व सांसद ने कहा कि बिहार में पिछले 14 वर्ष से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार है फिर भी भागलपुर लोकसभा क्षेत्र के लोग हर वर्ष बाढ़ और कटाव का दंश झेलने को मजबूर है। जिले के तीन लाख से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हुए। दर्जनों गांव कटाव के कारण गंगा नदी में विलीन हो गए लेकिन सरकार के लोगो ने पीड़ितों की सुध तक नही ली।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: किशोरी हुई आधी रात को लापता,सुबह पड़ोसी के यहां मिला शव
Next: FATF की पाक को चेतावनी पर बोले बिपिन रावत- करनी पड़ेगी कार्यवाही

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 16 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 16 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 16 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.