Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • FATF की पाक को चेतावनी पर बोले बिपिन रावत- करनी पड़ेगी कार्यवाही
  • देश
  • राजनीति
  • विदेश

FATF की पाक को चेतावनी पर बोले बिपिन रावत- करनी पड़ेगी कार्यवाही

Ranjeet Gupta 7 years ago 1 minute read 0 comments
bipin rawat

bipin rawat

भारतीय सेना के अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत का कहना है कि पाकिस्तान पर आतंक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (FATF) का दबाव है। उन्होंने कहा कि ग्रे लिस्ट में रहना किसी देश की असफलता है। एफएटीएफ ने पाकिस्तान को ब्लैकलिस्ट करने की चेतावनी दी है। रावत ने कहा, उनपर बहुत दबाव है। उन्हें कार्रवाई करनी होगी। हम चाहते हैं कि वह शांति बहाल करने की दिशा में काम करें। ग्रे लिस्ट में होना किसी भी देश की नाकामयाबी है। एफएटीएफ एक अंतरराष्ट्रीय संस्था है जो आतंकी फंडिंग पर नजर रखती है।

उसने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए आतंकी फंडिंग को रोकने के लिए फरवरी तक का समय दिया है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यदि अंतरराष्ट्रीय संस्था पाकिस्तान पर कड़े प्रतिबंध और उसके वित्तीय लेनदेन की जांच करती है तो इससे वहां होने वाला निवेश और व्यापार प्रभावित होगा। एफएटीएफ ने पाकिस्तान के लिए 10 कदमों को सूचीबद्ध किया है जिसके जरिए वह आतंक रोधी वित्तपोषण, वैश्विक आतंकी जैसे कि लश्कर-ए-तैयबा का सरगना हाफिज सईद और जैश-ए-मोहम्मद का सरगना मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।

आतंकी फंडिंग रोकने में नाकाम रहे पाकिस्तान को एफएटीएफ ने अंतिम अल्टीमेटम दिया है। एफएटीएफ का कहना है कि यदि चार महीने में आतंकवाद को मदद देना बंद नहीं किया तो गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। एफएटीएफ ने पांच दिन की बैठक के बाद शुक्रवार को पाकिस्तान को अगले चार महीने तक ग्रे सूची में बरकरार रखने की घोषणा की है।

About the Author

Ranjeet Gupta

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नीतीश सरकार ने बिहार को विनाश के कगार पर पहुंचाया : RJD
Next: यमुनोत्री हाईवे पर कार के खाई में गिरने से महिला की मौत, अन्य 3 लोग घायल

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 15 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 15 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 15 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.