Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • IPL 2020 को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी कही ये बड़ी बात
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

IPL 2020 को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी कही ये बड़ी बात

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (4)

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं. कोरोना वायरस की वजह से आईपीएल का 13वां सीजन तय समय पर शुरू नहीं हो पाया.

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए बीसीसीआई ने यूएई में 13वें सीजन के आयोजन का फैसला किया. लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के 12 मेंबर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. सीएसके की टीम एक हफ्ता पहले यूएई पहुंची है. आईपीएल पर फिर से लगे सवालिया निशान पर बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

IPL को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, फ्रेंचाइजी से मीटिंग के बाद बड़ा  फैसला

सौरव गांगुली ने जो बयान दिया है उससे लगता है कि अभी तक आयोजन को लेकर स्थिति साफ नहीं है. सौरव गांगुली ने कहा,

चेन्नई सुपर किंग्स के मामले पर तो मैं कुछ नहीं कर सकता हूं. अभी हम यह भी नहीं बता सकते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग का 13वां सीजन 19 सितंबर से शुरू हो पाएगा या नहीं.

सौरव गांगुली ने हालांकि सब कुछ ठीक होने की उम्मीद जताई है. उन्होंने कहा,

हम ये उम्मीद कर सकते हैं कि इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन अच्छे तरीके से हो जाए. आईपीएल का कार्यक्रम काफी लंबा हैं, हम सिर्फ सब कुछ अच्छे तरीके से होने की उम्मीद कर सकते हैं. 

बीते शुक्रवार को एक खिलाड़ी समेत सीएसके के 12 मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई. हाल ही में यूएई में भी कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है. इसके अलावा सुरेश रैना के परिवार की सुरक्षा का हवाला देकर भारत लौटने की वजह से मामला और ज्यादा गंभीर हो गया. सुरेश रैना का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खतरा मोल नहीं ले सकते हैं. इसलिए आईपीएल का लेकर सवालिया निशान एक बार फिर से लगा.

Sourav ganguly break his silence over csk members found covid 19 positive

इतना ही नहीं टूर्नामेंट की शुरुआत होने में अब केवल 20 दिन का वक्त बचा है. लेकिन बीसीसीआई की तरफ से मैचों का शेड्यूल जारी किया जाना बाकी है. बीसीसीआई ने एक महीने पहले एलान किया था कि आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच होगा.

Post navigation

Previous: धोनी की टीम के लगभग 12 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव 19 सितंबर से शुरू होने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेल सकेंगे
Next: नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 25 हजार के इनामी बदमाश हुआ गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.