Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • धोनी की टीम के लगभग 12 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव 19 सितंबर से शुरू होने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेल सकेंगे
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

धोनी की टीम के लगभग 12 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव 19 सितंबर से शुरू होने वाले मुंबई इंडियंस के खिलाफ ओपनिंग मैच नहीं खेल सकेंगे

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन 19 सितंबर से होना है. लेकिन सीएसके के एक खिलाड़ी समेत 12 मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से लीग को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं.

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना के मामलों की वजह से सीएसके को ओपनिंग मैच से बाहर रखा जा सकता है. धोनी की अगुवाई वाली सीएसके पिछले सीजन की उपविजेता रही है.

बीसीसीआई ने 19 सितंबर से शुरू हो रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया है. हालांकि आईपीएल का शुरुआती मैच पिछले सीजन की विजेता और उपविजेता टीम के बीच ही खेला जाता है. बीसीसीआई ने पहले जो शेड्यूल जारी किया था उसमें आईपीएल 13 का आगाज मुंबई इंडियंस और सीएसके के बीच टक्कर से होना था.

Hindi News - NewsBoss

लेकिन सीएसके की मुश्किलें देखकर बीसीसीआई नया प्लान बना रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई धोनी की टीम को अतिरिक्त समय देने पर विचार कर रही है. बता दें कि सीएसके की ट्रेनिंग की शुरुआत 28 अगस्त से होनी थी, लेकिन 12 मेंबर्स के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की वजह से 4 सितंबर तक धोनी की टीम को क्वारंटीन रहना होगा. सभी खिलाड़ियों और स्टाफ की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही सीएसके को बॉयो सिक्योर बबल का हिस्सा बनाया जाएगा.

ipl 2019 ms dhoni kedar jadhav harbhajan singh dance in csk anthem watch  video - CSK के एंथम पर धौनी-भज्जी-जाधव ने लचकाई कमर, देखें- VIDEO

हालांकि मुंबई इंडियंस का शुरुआती मैच खेलना तय माना जा रहा है. लेकिन ओपनिंग मैच में मौजूदा चैंपियन का सामना किस टीम से होगा यह आईपीएल का शेड्यूल सामने आने के बाद ही मालूम चलेगा. शेड्यूल में देरी होने की वजह से आईपीएल के रद्द होने के कयास भी लग रहे हैं. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इंकार किया है. लेकिन उन्होंने सबकुछ अच्छा होने की उम्मीद भी जताई है.

Post navigation

Previous: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा बयान रिया को बताया विषकन्या
Next: IPL 2020 को लेकर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी कही ये बड़ी बात

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.