Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • जेईई मेन में दिखा कोरोना का खौफ, अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा…
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

जेईई मेन में दिखा कोरोना का खौफ, अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा…

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
UJTGJHGJ

कोरोना संक्रमण काल में परीक्षा न कराए जाने को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार मंगलवार से आइआइटी समेत अन्य प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन शुरू हुई। परीक्षा के लिए बनाए गये 9 केंद्रों में पहले दिन महज तीन केंद्रों पर परीक्षा आयोजित कराई गई। जिनमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होने नहीं पहुंचे। परीक्षा केंद्र के दूर दराज होने के कारण वहां तक पहुंचने में अभ्यर्थियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

यहां 102 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा

जेईई मेन को लेकर आये दिन हो रहे बवाल के बीच पहले दिन अभ्यर्थियों की उपस्थिति पर हर किसी की निगाहें थी। उपस्थिति पर इसका असर भी दिखा।आजाद केंपस अाजाद पुरम सीआरपीएफ कैंप बिजनौर स्थित आय यान डिजिटल जोन केंद्र पर पहली पाली में 233 अभ्यर्थियों को शामिल होना था, जिसमें महज 131 अभ्यर्थी ही शामिल हुए। 102 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी।

केंद्र तक पहुंचने में छूटा पसीना

जेईई मेन के लिए बनाए गए परीक्षा केंद्र शहर से दूर होने के कारण अभ्यर्थियों को वहां पहुंचने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। महानगर से बिजनौर स्थित परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थी दिव्यांश और कल्याणपुर से आए मानस ने बताया कि केंद्र के बारे में पूरी जानकारी न होने से उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए दूसरी पाली में परीक्षा होने के बावजूद वह पहली पाली में ही केंद्र पर पहुंच गए थे। एक आने परीक्षार्थी ने बताया कि केंद्र तक सार्वजनिक साधन न मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अभ्यर्थियों के मुताबिक केंद्र पर परीक्षा शुरू होने से करीब 2 घंटे पहले पहुंचना था मगर कई केंद्रों के हालात यह है कि सुबह 8:30 बजे तक केंद्रों के ताले तक नहीं खुले। बता दें कि जेईई मेन के लिए राजधानी में 9 केंद्र बनाए गए हैं। मंगलवार को पहले दिन बैचलर ऑफ आर्किटेक्ट (बीआर्क) की परीक्षा महज तीन केंद्रों पर कराई गई। पहली पाली की परीक्षा 9 से 12 होगी और दूसरी पाली 3 बजे से शाम 6 बजे के मध्य हुई।

राजधानी के इन केंद्रों पर हुई जेई ई 

  • ईऑन डिजिटल जोन ओमेक्स सिटी बिजनौर रोड
  • ईऑन डिजिटल जोन आजाद पुरम, आजाद नगर चंद्रावल बांग्ला बाजार रोड
  • ईऑन डिजिटल जोन सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट आफ हायर एजुकेशन, नियर आईआईएम प्रबंध नगर मुबारकपुर सीतापुर हरदोई बाईपास रोड

Post navigation

Previous: बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने रसोड़े में कौन था का वीडियो किया शेयर खूब हो रहा वायरल
Next: दिल्ली दंगों को लेकर फेसबुक के खिलाफ केस दर्ज कराया जाना चाहिए: आप नेता राघव चड्ढा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.