Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने रसोड़े में कौन था का वीडियो किया शेयर खूब हो रहा वायरल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी ने रसोड़े में कौन था का वीडियो किया शेयर खूब हो रहा वायरल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
disha-patani-hot-6-1579179354

दिशा पाटनी बॉलीवुड की सबसे फिट और खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं. दिशा सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी ग्लैमरस फोटोज के साथ-साथ अपने वर्कआउट वीडियो भी शेयर करती रहती हैं.

एक्ट्रेस अपनी इन तस्वीरों और वीडियोज की वजह से हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. दिशा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. महज कुछ ही घंटों में दिशा के इस वीडियो को लाखों की संख्या में लोग देख चुके हैं.

NewsBoss - India News from all over the webMovie, Television and  Entertainment news from all over the web

दिशा वीडियो में ट्रेंडिंग वायरल रैप ‘रसोड़े में कौन था’ की लिप सिंक करती नजर आ रही हैं. दिशा वीडियो में अपने प्यारे दो पालतू जानवर गोकू और बेला के साथ टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ के डायलॉग को लिप-सिंक करती दिख रही हैं. एक्ट्रेस का ये अलग अंदाज उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है. कमेंट कर फैन्स दिशा की जमकर तारीफ कर रहे हैं. वीडियो में दिशा के फेशियल एक्सप्रेशन बेहद शानदार लग रहे हैं. टाइगर श्रॉफ की मां आएशा श्रॉफ को भी दिशा द्वारा शेयर किया गया वीडियो बेहद पसंद आया है. उन्होंने कमेंट में हंसी और दिल वाली इमोजी बनाई है.

https://www.instagram.com/p/CEgg7BnAEhd/

दिशा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “रसोड़े में कौन था.” फेमस सीरियल ‘साथ निभाना साथिया’ की कोकिला मोदी की बहुओं को फटकार पर रैप सॉन्ग के साथ ये वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. लोग इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे हैं. दरअसल, सीन में धारावाहिक की पात्र कोकिलाबेन ने गैस पर एक खाली कुकर रखने पर अपनी गोपी बहू से सवाल किया. इसी डायलॉग का एक अंश वायरल हो रहा है, ‘रसोड़े में कौन था’.

Rasode Mein Kaun Tha Video, Disha Patani Raps on Rasode Mein Kaun Tha Video  gone viral

बता दें कि दिशा पिछली बार फिल्म ‘मलंग’ में नजर आईं थीं. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की काफी प्रशंसा हुई थी. दिशा के अलावा फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, अनिल कपूर और कुणाल खेमू मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे. दिशा जल्द ही फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ और ‘एक विलेन 2’ में नजर आएंगी. फिल्म ‘राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई’ में दिशा, सलमान खान, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में दिया बयान कहा इंडस्ट्री के कुछ लोग बहुत उड़ रहे थे अब जा के हुए शांत
Next: जेईई मेन में दिखा कोरोना का खौफ, अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा…

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.