Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • क्या जीतन राम मांझी NDA में होंगे शामिल यहां जाने क्या है पूरा मामला
  • देश
  • बिहार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

क्या जीतन राम मांझी NDA में होंगे शामिल यहां जाने क्या है पूरा मामला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (7)

बिहार में चुनावी साल के दौरान जारी सियासी आवाजाही के बीच पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने एनडीए के साथ होने का फैसला ले लिया है. तमाम कयासों और अटकलों पर विराम लगाते हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी 3 सितंबर को एनडीए में शामिल होंगे. इसकी जानकारी खुद उनके पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने दी है.

दानिश रिजवान ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 3 सितंबर को हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा एनडीए का हिस्सा बन जाएगा और जीतन राम मांझी इसकी विधिवत घोषणा करेंगे. दानिश ने कहा कि हम एनडीए के हाथ विकास के लिए थामने जा रहे हैं ऐसे में हमारे लिए सीट शेयरिंग कोई मुद्दा नहीं है. इससे पहले मंगलवार को जो जानकारी मिली थी उसके मुताबिक मांझी और जेडीयू के बीच एमएलसी की एक सीट को लेकर पेंच फंसा हुआ था हालांकि इस बात के शुरू से ही कयास लगाए जा रहे थे कि सीट शेयरिंग को सुलझा कर मांझी फिर से अपने पुराने घर में वापस लौटेंगे.

जीतन राम मांझी के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी पार्टी बिहार में जेडीयू कोटे की 10-12 सीटों पर अपने उम्मीदवार देगी जिसमें अधिकांश सीटें मगध क्षेत्र का हिस्सा होंंगी. मांझी फिलहाल अपनी पार्टी के इकलौते विधायक हैं.नीतीश कुमार से हुई मुलाकात में जीतन राम मांझी ने साफ तौर पर बता दिया है कि वो विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ना चाहते हैं, जबकि नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को विधानसभा चुनाव लड़ने की बात कही है.

Bihar Assembly Election: नीतीश-मांझी में बन गई बात, 3 सितंबर को NDA में होंगे शामिल

नीतीश कुमार चाहते हैं कि जीतन राम मांझी विधानसभा का चुनाव आरजेडी नेता उदय नारायण चौधरी के खिलाफ लड़ें. गौरतलब है कि 2015 के चुनाव में भी मांझी ने चुनाव लड़ने से मना कर दिया था. सूत्रों के जानकारी के मुताबिक नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को चुनाव लड़ने के लिए मना लिया है, आने वाले दिनों में देखना होगा की मांझी के गठबंधन में शामिल होने की घोषणा किस फॉर्मूले के तहत होती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: GDP को लेकर फिर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला
Next: राजधानी लखनऊ : पीजीआई बरौली क्रॉसिंग के पास दिन दहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.