Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • GDP को लेकर फिर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला
  • देश
  • बिजनेस
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

GDP को लेकर फिर राहुल गांधी ने किया केंद्र सरकार पर हमला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (6)

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बेरोजगारी, गिरती जीडीपी, कोरोना संकट जैसे तमाम मुद्दों पर केंद्र सरकार पर हावी हैं. एक बार फिर ट्वीट के जरिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत मोदी निर्मित आपदाओं से जूझ रहा है.

राहुल गांधी ने 5 प्वाइंट में अपने ट्वीट में लिखा देश की अर्थव्यवस्था में 23.9 प्रतिशत की ऐतिहासिक भारी गिरावट आयी है. देश में 45 सालों की सबसे अधिक बेरोजगारी है. 12 करोड़ लोगों की नौकरी जा चुकी है. केंद्र सरकार राज्यों को जीएसटी बकाया नहीं चुका पा रहा है. दुनिया में सबसे अधिक कोरोना संक्रमण और मौत के मामले भारत में आ रहे हैं. वहीं देश की सीमा पर बाहरी आक्रमण हो रहा है.

कोविड-19 संकट के बीच देश की अर्थव्यवस्था में चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में 23.9 प्रतिशत की भारी गिरावट आयी है. राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने पहली तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद के ताजा आंकड़े जारी किए. इन आंकड़ों में जीडीपी में भारी गिरावट दिखी है. सकल घरेलू उत्पाद में इससे पिछले वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में 5.2 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी.

India is reeling under Modi-made disasters:

1. Historic GDP reduction -23.9%
2. Highest Unemployment in 45 yrs
3. 12 Crs job loss
4. Centre not paying States their GST dues
5. Globally highest COVID-19 daily cases and deaths
6. External aggression at our borders

— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 2, 2020

बेरोजगारी और गिरती जीडीपी जैसे मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है. आज ही कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेलवाला ने भी कई ट्वीट करते हुए मोदी सरकार को घेरा. सुरजेवाला ने कहा आम आदमी शायद GDP का वित्तीय प्रभाव तो नही जानता, पर यह जरूर समझता है कि मजदूरों के मुंह का निवाला छीनना जुल्म है. लोगों का नंगे पांव चलना और बसों का खाली खड़े रहना पाप है. मंगलयान चलाने वाले देश में एक लड़की का कई सौ किलोमीटर पिता को साइकिल पर ले जाना बेबसी है.

सुरजेवाला ने आगे लिखा, आम आदमी यह जरूर समझता है कि सुरक्षा उपकरण मांगने पर डॉक्टरों के ट्विटर अकाउंट डिलीट करा देना तानाशाही है. जब जांच की सबसे ज्यादा जरूरत हो तब ध्यान भटकाने के लिए दिए जलवाना और आतिशबाजी करवाना जबरदस्ती है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सनी लियोनी निकली घूमने पति और बच्चों संग देखे तस्वीरें
Next: क्या जीतन राम मांझी NDA में होंगे शामिल यहां जाने क्या है पूरा मामला

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 6 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 6 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 6 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.