Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में पिछले 24 घंटों में आए 83 हजार नए मामले 1,043 लोगों की गई जान
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में पिछले 24 घंटों में आए 83 हजार नए मामले 1,043 लोगों की गई जान

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
covid19-1-1

कोरोना संक्रमण दुनिया में सबसे ज्यादा तेजी से भारत में ही फैल रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में रिकॉर्ड 83,883 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1,043 लोगों की जान चली गई है. देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 38 लाख के पार पहुंच गई है.

देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 38 लाख 53 हजार हो गई है. इनमें से 67,376 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 15 हजार हो गई और 29 लाख 70 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है.

COVID-19: भारत में एक दिन में मिले 83 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज, कुल केस  38 लाख के पार | nation - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

ICMR के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं. 2 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 55 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है.

Coronavirus India News Live Updates: Lockdown Corona Cases in India,  Covid-19 Live Cases UP, Maharashtra, Delhi Tracker News in Hindi:Corona  Cases in India, Coronavirus India News Live Updates, Lockdown Unlock 4.0  Guidelines,

12 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण से उबरने की दर 77 प्रतिशत से अधिक है. कुल स्वस्थ्य हुए मरीजों में 30 प्रतिशत दो राज्यों , महाराष्ट्र और तमिलनाडु से हैं. देश के जिन 10 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड-19 से उबरने की दर अधिक है, उनमें दिल्ली (88.50 प्रतिशत), बिहार (87.90), तमिलनाडु (86.20), पश्चिम बंगाल (83), राजस्थान (81.90), गुजरात (80.80 प्रतशित) शामिल हैं.

India Coronavirus Cases and Death Updates 3 September 2020

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.75% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में खिलौना नीति लाने की कर रही तैयारी पढ़े पूरी खबर
Next: डब्ल्यू डब्ल्यू ई सुपरस्टार ड्वेन जॉनसन कोरोना सक्रमित उन्होंने फैंस को वीडियो शेयर कर बताई आप बीती

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.