Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में खिलौना नीति लाने की कर रही तैयारी पढ़े पूरी खबर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में खिलौना नीति लाने की कर रही तैयारी पढ़े पूरी खबर

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद देश में स्वदेशी खिलौने की बढ़ती मांग को देखते हुए योगी सरकार यूपी में खिलौना उत्पादन का हब बनाने की तैयारी कर रही है. खिलौना का उत्पादन बढ़ाकर राज्य सरकार की योजना 3 लाख से ज़्यादा लोगों को रोज़गार देने की भी है. सरकार इसके लिए नयी खिलौना नीति लाने की तैयारी कर रही है. जिसके तहत अगले 5 सालों में 20 हज़ार करोड़ का लक्ष्य रखा गया है. जल्द ही नयी नीति का प्रस्ताव कैबिनेट में रखा जाएगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बड़े निवेश के कदम पर अंतिम मुहर लगाएंगे. इस योजना के तहत निवेश करने वाले देसी और विदेशी निवेशकों को पूंजी, ब्याज, ज़मीन की ख़रीद और स्टैम्प ड्यूटी, पेटेंट, बिजली परिवहन समेत अन्य सुविधाएं सब्सिडी के साथ दी जाएंगी. अगर निवेशक महिला या अर्धसैनिक बलों से जुड़े हो तो अतिरिक्त रियायतें भी दी जाएंगी.

Up Cm Yogi Adityanath Performed Special Ganga Aarti In Haridwar - Video:  सीएम बनने के बाद पहली दफा हरिद्वार पहुंचे योगी, हुए गंगा आरती में शामिल -  Amar Ujala Hindi News Live

प्रदेश में खिलौना इंडस्ट्री को बढ़ावा देने से सबसे ज़्यादा लाभ उन ज़िलों को होगा जो अभी उद्योगों की दृष्टि से पिछड़े हुए है. जिसमें चित्रकूट, गोरखपुर, आज़मगढ़ जैसे जिले शामिल है. यहां तक कि झांसी के सॉफ़्ट टॉयज को जनवरी 2018 में ही सरकार ने अपने फ़्लैगशिप योजना ओडीओपी में शामिल कर इसकी बेहतरी के लिए काम करना शुरू कर दिया था. जिसके लिए DSR रिपोर्ट भी तैयार करवायी जा चुकी है.

क्या उत्तर प्रदेश में रासुका का इस्तेमाल बतौर सियासी हथियार मुस्लिमों के  ख़िलाफ़ किया जा रहा है?

जानकर ये भी बता रहे है कि देश में करीब 90 प्रतिशत खिलौने चीन और ताइवान से आते है. वैश्विक कारोबार में भी भारत की हिस्सेदारी सिर्फ़ 5 प्रतिशत है. पिछले कुछ महीनो में चीन से आयत होने वाले चीनी खिलौने की डिमांड में कमी आयी है. ऐसे में यूपी सरकार के पास ये बड़ा मौक़ा है. जिसका सीधा फ़ायदा प्रदेश के लोगों को मिलेगा

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: RJD नेता को दिनदहाड़े मारी गोली बिहार के गोपालगंज में अस्पताल में भर्ती
Next: भारत में पिछले 24 घंटों में आए 83 हजार नए मामले 1,043 लोगों की गई जान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.