Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 47 शिक्षकों को वर्चुअल माध्यम से ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ देंगे
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 47 शिक्षकों को वर्चुअल माध्यम से ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ देंगे

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
today-is-teachers-day-47-teachers-will-get-national-teacher-award-president-will-be-honored-for-the-first-time-through-virtual-medium_392035

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज सुबह 11 बजे शिक्षक दिवस के मौके पर पहली बार 47 शिक्षकों को वर्चुअल माध्यम से ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ देंगे. 45 सामान्य जबकि 2 स्पेशल कैटेगरी के शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा. इस मौके पर केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहेंगे. कोरोना के मद्देनजर देशभर के तमाम शिक्षकों ने समारोह को डिजिटल माध्यम से आयोजित करने का आग्रह किया था.

5 सितंबर की तारीख का भारत में एक खास महत्व है. दरअसल यह देश के द्वितीय राष्ट्रपति डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन है और उन्हीं के सम्मान में इस दिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है. 5 सितम्बर 1888 को तमिलनाडु में जन्मे डा. राधाकृष्णन देश के द्वितीय राष्ट्रपति थे और उन्हें भारतीय संस्कृति के संवाहक, प्रख्यात शिक्षाविद्, महान दार्शनिक और एक आस्थावान हिन्दू विचारक के तौर पर जाना जाता है.

पूरे देश को अपनी विद्वता से अभिभूत करने वाले डा. राधाकृष्णन को भारत सरकार ने सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से अलंकृत किया था. कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन पर होगा, साथ ही शिक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर वेबकास्ट भी किया जाएगा.

वहीं अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस का आयोजन हर साल 5 अक्टूबर को होता है. इसके अलावा कई देशों में अलग-अलग दिन भी शिक्षक दिवस मनाया जाता है. सिंगापुर में सितंबर के पहले शुक्रवार को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है, जबकि चीन में 10 सितंबर को ही यह दिवस मनाया जाता है.

Post navigation

Previous: भारत-चीन सीमा विवाद : चीनी रक्षा मंत्रालय ने भारत को बताया इसका जिम्मेदार
Next: कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.