Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (3)

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को आरोप लगाया कि ‘न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण’ इस सरकार की सोच है. राहुल ने एक खबर शेयर करते हुए ट्वीट किया मोदी सरकार की सोच – न्यूनतम शासन, अधिकतम निजीकरण.

कांग्रेस नेता ने दावा किया कोविड तो बस बहाना है, सरकारी दफ़्तरों को स्थायी ‘स्टाफ़-मुक्त’ बनाना है, युवा का भविष्य चुराना है, ‘मित्रों’ को आगे बढ़ाना है.

राहुल गांधी ने एक खबर शेयर की है उसके मुताबिक, कोरोना संकट को देखते हुए सरकार ने नयी सरकारी नौकरियों के सृजन पर रोक लगा दी है.

इससे पहले भी राहुल गांधी ने रोजगार और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर मोदी सरकार को निशाने पर लिया था. उन्होंने #विकास_गायब_है के साथ ट्विट किया. राहुल ने कहा 5 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था गायब, आम नागरिक की आमदनी गायब, देश की खुशहाली और सुरक्षा गायब, सवाल पूछो तो जवाब गायब.

राहुल गांधी ने फिर किया मोदी सरकार पर प्रहार, कहा- 'न्यूनतम शासन, अधिकतम  निजीकरण' केंद्र सरकार की सोच है | nation - News in Hindi - हिंदी न्यूज़,  समाचार ...

इससे पहले उन्होंने एक खबर का लिंक साझा करते हुए कहा कि मोदी सरकार, रोज़गार, बहाली, परीक्षा के परिणाम दो, देश के युवाओं की समस्या का समाधान दो.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इकॉनोमी को लेकर वीडियो साझा कर भी मोदी सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं. उन्होंने गुरुवार को वीडियो जारी कर कहा मोदी जी का ‘कैश-मुक्त’ भारत दरअसल ‘मज़दूर-किसान-छोटा व्यापारी’ मुक्त भारत है. उन्होंने आगे कहा जो पाँसा 8 नवंबर 2016 को फेंका गया था, उसका एक भयानक नतीजा 31 अगस्त 2020 को सामने आया.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज 47 शिक्षकों को वर्चुअल माध्यम से ‘राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ देंगे
Next: चिंता की कोई बात नहीं, स्थिति नियंत्रण में, लापरवाही न करें : अरविंद केजरीवाल कोरोना अपडेट

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.