Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के मेकर्स के लिए शिल्पा शिंदे शेयर किये ये मैसेज और मेल
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के मेकर्स के लिए शिल्पा शिंदे शेयर किये ये मैसेज और मेल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (5)

टीवी के पॉपुलर शो ‘भाबीजी घर पर हैं’ से पॉपुलर हुईं एक्ट्रेस शिल्पा शिंद इन दिनों काफी चर्चा में है. उन्होंने दो साल बाद कॉमेडी शो ‘गैंग्स ऑफ फिल्मिस्तान’ से वापसी से की.

इस शो में उनके साथ सुनील ग्रोवर और अली असगर भी हैं. लेकिन उन्हें सुनील ग्रोवर का साथ पसंद नहीं आ रहा है. उन्होंने शो के प्रोड्यूसर पर धोखा देने और झूठ का आरोप लगाया है. अपनी बात को सही दिखाने के लिए उन्होंने कंपनी से ईमेल और चैट के जरिए हुई बात को सार्वजनिक किया है.

ईमेल और चैट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए शिल्पा शिंद ने कहा कि प्रोड्यूसर्स प्रीति और नीति सिमोज उनके बारे में झूठ बोलना बंद करें. शिल्पा ने कहा कि वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान अपनी हेल्थ को ताक पर रखते हुए कई-कई घंटों सेट पर काम किया है. शिल्पा ने यह भी कहा कि उन्हें बीमारी के लक्षण भी दिखने लगे थे. शिल्पा का कहना है कि मेकर्स शो में सुनील ग्रोवर को महत्व दे रहे हैं, बाकी सबको साइड कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEpAogDDlPo/

शिल्पा शिंदे ने ने पोस्ट में लिखा है आप लोग झूठ बोलना बंद कीजिए. मैंने 29 अगस्त को ही एक मेल के जरिए अपनी सारी परेशानियां बता दी थीं. मैं इस विवाद को अच्छे व्यवहार पर खत्म करना चाहती थीं. आप लोग ये ड्रामा बंद कीजिए. मेरी तबीयत ठीक नहीं है और मुझे में कोरोना के लक्षण हैं. ऐसे वक्त में कम सेकम आप ये झूठ तो ना बोलें कि आप मुझसे कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CEq2Gvpjs1r/

शो के अभी दो एपिसोड ही ऑनएयर हुए है, इतने में ही इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है. वह सुनील ग्रोवर के साथ काम नहीं करना चाहती हैं. शिल्पा का कहना है कि शो के मेकर्स ने शुरुआत से मुझसे झूठ बोला है. उन्होंने मुझे कहा था कि हमें हफ्ते में सिर्फ 2 बार शूट करना है, लेकिन हम रोज 12 घंटे शूट कर रहे हैं. शिल्पा ने आगे कहा मुझे बाहर से पता चला कि सुनील इस शो का हिस्सा हैं. मैंने शो के मेकर्स से जब पूछा तो उन्होंने कहा कि सुनील का मेरे पार्ट से कोई लेना देना नहीं होगा. वो कुछ और करेंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बेरोजगारी को लेकर तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
Next: कोरोना अपडेट ब्राजील से आगे निकला भारत आया 2 स्थान पर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.