Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बेरोजगारी को लेकर तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • देश
  • बिहार
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बेरोजगारी को लेकर तेजस्‍वी यादव ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक प्रेस रिलीज जारी कर बेरोजगारी के मुद्दे पर नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा, पिछले 15 सालों में नीतीश कुमार अपने राजनीतिक रोजगार के चक्कर में बिहार के करोड़ों नौजवानों को बेरोजगार बनाते गए. आज देश में सबसे ज्यादा बेरोजगारी जो की 46.6% है वो बिहार में है. सबसे ज्यादा रोजगार के लिए राज्य से बाहर पलायन बिहार में है, सबसे अधिक गरीबी बिहार में है, यहां आधे से अधिक 52% लोग गरीबी में जी रहें हैं.

तेजस्वी ने आगे कहा, अपने पूरे शासनकाल में नीतीश जी ने गरीबी, बेरोजगारी, भुखमरी, भ्रष्टाचार और अपराध में जबरदस्त विकास किया है. हमारे नौजवान साथी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन, पीएचडी, इंजीनियरिंग इत्यादि पढ़ाई कर या तो बेरोजगार घूम रहे या मजदूरी कर रहे है.

तेजस्वी का दावा है कि विभिन्न विभागों में लगभग साढ़े चार लाख रिक्तियां सालों से लंबित हैं, जिनको भरने में सरकार की कोई दिलचस्पी या तत्परता कभी नहीं दिखी. नीतीश कुमार ने रोजगार के नाम पर सिर्फ संविदा और मानदेय भत्ता का झुनझुना देकर बेरोजगारों को साधने की कोशिश की. आखिर संविदा कर्मियों के भविष्य से कबतक ये खिलवाड़ चलता रहेगा?

Tejashwi Yadav Attacks CM Nitish Kumar On Unemployment In Bihar, Said- Want  To Cheat The Youth By Confusing Ann | तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को लेकर  नीतीश कुमार पर बोला हमला, कहा-

तेजस्वी ने आगे कहा 2014 लोकसभा चुनाव के समय दी गयी भर्ती विज्ञापन का मुख्य परीक्षा आज तक नहीं हो पाया तो भला अभी घोषणा करके नीतीश जी आपको रोजगार दे सकते हैं? मैं मुख्यमंत्री जी से आग्रह करता हूं की चुनावी बहाली का नाटक छोड़ दें, युवाओं को दिग्भ्रमित करना बंद करें, उनके सब्र की अब और इम्तिहां नहीं लें.

तेजस्वी यादव ने पूरे राज्य के बेरोजगारों का एक डेटाबेस तैयार करने के लिए एक वेबसाइट और टोल फ्री नंबर जारी किया है. वेबसाइट है www.berozgarihatao.co.in जिसपर अपना बॉयोडाटा और संपर्क नंबर भरना होगा. टोल फ्री नंबर 933 430 2020 है जिसपर मिस्ड कॉल करके भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

Post navigation

Previous: चिंता की कोई बात नहीं, स्थिति नियंत्रण में, लापरवाही न करें : अरविंद केजरीवाल कोरोना अपडेट
Next: गैंग्स ऑफ फिल्मीस्तान के मेकर्स के लिए शिल्पा शिंदे शेयर किये ये मैसेज और मेल

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.