Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • दिल्ली मेट्रो ने भरी दोबारा तेज़ रफ़्तार यात्रा करने से पहले जानें ये जानकारी
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

दिल्ली मेट्रो ने भरी दोबारा तेज़ रफ़्तार यात्रा करने से पहले जानें ये जानकारी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
metro7-9-2020-sixteen_nine

कोरोना के चलते दिल्ली में मेट्रो सेवा को 22 मार्च से रोक दिया गया था. अब 169 दिन बाद आज से दिल्ली में मेट्रो सेवा फिर से बहाल हो गई है.

रविवार को दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलौत मेट्रो में तैयारियों का जयाज़ा लेने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुँचे. मेट्रो को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा जिसके तहत आज सबसे पहले येलो लाइन जो कि समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर के रूट पर चलती है, उसे खोल दिया गया है.

छवि

मेट्रो को फिलहाल दो शिफ्टों में 8 घन्टे के लिये चलाया जायेगा. सुबह 7 बजे से 11 बजे तक और शाम को 4 बजे से 8 बजे तक. 57 मेट्रो ट्रेन, 462 ट्रिप करेंगी. मेट्रो स्टेशन से लेकर कोच तक मे लगातार कोरोना के दौरान यात्रा से जुड़ी सावधानियों की अनाउंसमेंट की जाएगी.

छवि

मेट्रो कोच के अंदर एक सीट छोड़कर बैठने की इजाज़त होगी. मेट्रो के अंदर भी यात्रा के दौरान आवश्यक नियमों की जानकारी वाले पोस्टर चस्पा किये गए हैं. मेट्रो के अंदर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करना होगा. स्टेशन में प्रवेश करने से पहले थर्मल स्क्रीनिंग अनिवार्य है और यात्री को साथ लाने वाले सामान को भी सैनिटाइज़ कराना होगा.

छवि

सोशल डिस्टेंसिंग के लिये मार्किंग की गई हैं पूरे स्टेशन पर. यात्रा के लिये टोकन का इस्तेमाल नहीं होगा. मेट्रो कार्ड भी ऑनलाइन ही रिचार्ज होगा. सारा ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा. जो लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही भी होगी. केवल चिन्हित दरवाज़ों से ही प्रवेश और निकासी संभव होगा. यात्रियों की भीड़ को प्रबंधित करने के लिये हर स्टेशन पर केवल 1 या 2 गेट ही एंट्री एग्जिट के लिये खोले जाएंगे. इसकी जानकारी DMRC की वेबसाइट से ले सकते हैं.

छवि

नए नियमों के साथ सुचारूरूप से मेट्रो चलाने के लिये DMRC में 1000 अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति की है. यात्रियों को गैर ज़रूरी यात्रा से बचने की सलाह दी गई है. साथ ही ‘ब्रेक द पीक’ का फार्मूला अपनाने की सलाह दी गई है जिसका मतलब है यात्रा के समय को इस तरह से तय करना ताकि एक ही समय मे मेट्रो ज़्यादा भीड़ न हो जैसा की अमूमन पीक ऑवर्स में देखने को मिलता है. यात्रियों को आरोग्य सेतु ऐप इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

स्टेज मेट्रो शुरु होने की तारीख किस रूट पर मेट्रो शुरू होगी समय
स्टेज -1 7 सितंबर येलो लाइन सुबह 7-11 बजे
शाम 4-8 बजे
स्टेज -1 9 सितंबर ब्लू और पिंक लाइन सुबह 7-11 बजे
शाम 4-8 बजे
स्टेज -1 10 सितंबर रेड, ग्रीन और वायलट लाइन सुबह 7-11 बजे
शाम 4-8 बजे
स्टेज -2 11 सितंबर मेजेंडा और ग्रे लाइन सुबह 7-1 बजे
शाम 4-10 बजे
स्टेज -3 12 सितंबर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक

यात्रा के लिये स्मार्ट कार्ड अनिवार्य है. सभी ट्रांजेक्शन कैशलेस होगा. लोगों को कम से कम सामान के साथ यात्रा करने की सलाह दी गई है. मेटल से बने सामान जैसे वॉटर बॉटल को साथ रखने से बचने के लिये कहा गया है ताकि चेकिंग जल्दी की जा सके. सुरक्षा कारणों के चलते 30ml से ज़्यादा मात्रा वाले हैंड सैनिटाइजर को अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी. इसलिये यात्रियों को पॉकेट साइज़ हैंड सैनिटाइजर के साथ ही यात्रा करने को कहा गया है. दिल्ली में कोरोना के मामलों में एक बार फिर उछाल आया है ऐसे में मेट्रो खोलना दिल्ली सरकार और डीएमआरसी के लिये चुनौतीपूर्ण रहेगा.

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने संजय राउत पर आरोप लगाते हुए किया ट्वीट
Next: राज बब्बर-जतिन प्रसाद को नहीं मिली ये जिम्मेदारी जाने सोनिया गांधी ने किसको क्या बनाया

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.