Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राज बब्बर-जतिन प्रसाद को नहीं मिली ये जिम्मेदारी जाने सोनिया गांधी ने किसको क्या बनाया
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • राजनीति

राज बब्बर-जतिन प्रसाद को नहीं मिली ये जिम्मेदारी जाने सोनिया गांधी ने किसको क्या बनाया

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
category1586344355

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय है लेकिन कांग्रेस ने इसके लिए अभी से तैयारी शुरू कर दी है. उत्तर प्रदेश का कामकाज देख रही हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की सियासी शतरंज के लिए अपने मोहरे लगाने शुरू कर दिए हैं. सूत्रों के मुताबिक इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद को घोषणापत्र बनाने वाली टीम के मुखिया की जिम्मेदारी दी गई है.

चुनाव को लेकर बन रही नई कमेटियों में प्रियंका गांधी ने राज बब्बर और जतिन प्रसाद जैसे कुछ दिग्गज नेताओं को किनारे कर दिया है. माना जा रहा है कि इन जतिन प्रसाद को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखने की सजा मिली है. वहीं कांग्रेस की विवादित चिट्ठी की निंदा करने वाले नेता निर्मल खत्री और नसीब पठान प्रियंका गांधी की लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हो गए हैं.

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को एक बार फिर से खड़ा करने की जिम्मदारी मिली थी. उस वक्त कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी ज्योतिरादित्य सिंधिया को दी थी जिन्होंने मध्यप्रदेश में नाराजगी के बाद बीजेपी ज्वाइन कर ली. लोकसभा चुनाव में तो पार्टी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पायी लेकिन अब विधानसभा चुनाव के लिए प्रियंका गांधी ने दो साल पहले से ही काम शुरू कर दिया है.

Salman Khurshid will head Congress manifesto team ahead of the assembly elections in Uttar Pradesh

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रियंका गांधी ने हाल ही में उत्तर प्रदेश में पार्टी के संगठन में काफी बदलाव किए हैं. जमीनी पकड़ रखने वाले नेताओं को संगठन में खास तवज्जो दीगई है. जमीन के साथ साथ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा मुखर है. उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था हो या फिर कोरोना की स्थिति, प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार को निशाने पर लेती रही हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली मेट्रो ने भरी दोबारा तेज़ रफ़्तार यात्रा करने से पहले जानें ये जानकारी
Next: क्या नेपाल-तिब्बत रेल लाइन में और निवेश करेगा चीन पढ़े पूरी खबर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.