Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव आये कोरोना की चपेट में
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव आये कोरोना की चपेट में

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
raebarelidm_6385003_835x547-m

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कोविड-19 से दो और मरीजों की मौत हो गई. इसके साथ ही कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 47 हो गई है. राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले 24 घंटे के लिए जारी आंकड़ों के मुताबिक जिलाधिकारी समेत 51 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके अनुसार जिले में संक्रमण के 1,744 मामले आ चुके हैं जबकि 1,195 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 502 मरीजों का उपचार चल रहा है.

इस बीच जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. उन्होंने हाल में उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है.उन्होंने ट्वीट किया कोरोना वायरस के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने जांच कराई और रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है. डॉक्टरों की सलाह पर पृथक-वास में हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया अपनी जाँच करवाएं.

कोरोना का कहर रायबरेली थाना खीरों में दो पुलिसकर्मीयो को कोरोना ने अपनी चपेट  लिया - Raebareli Express news

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के लिए अब तक कोई दवाई या टीका उपलब्ध नहीं है. कोरोना से एकमात्र सावधानी ही बचाव का उपाय है. कोरोना से बचाव के लिए जरूरी है कि लोग निम्न सावधानियां बरतें-

1. नियमित तौर पर हाथ धोएं ताकि छूने से आया संक्रमण न लगे
2. सोशल डिस्टेंसिंग यानि सामाजिक दूरी का पालन करे
3. बाहर जाते समय या किसी से बात करते समय मुंह और नाक को ढक कर रखें.
4. जहां तक संभव हो घर पर ही रहने का नियम का पालन करें.
5. खानपान का विशेष ध्यान रखें.
6. शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली वस्तुओं का सेवन करें

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: अमेरिका के वित्त मंत्री स्टीवन म्नूचिन ने अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए झोंके 3000 अरब डॉलर
Next: देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.