Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
corona_news_updates_0709202-sixteen_nine

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 42 लाख के पार हो चुका है. अब तक 42 लाख 4 हजार614 लोग संक्रमित पाए गए हैं. पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 90 हजार 802 नए मरीज मिले. रविवार को 1016 मरीजों ने जान गंवाई. स्वास्थ्य मंत्रालय की ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में अभी कोरोना के 8 लाख 82 हजार 542 एक्टिव केस हैं. कोरोना से अब तक 32 लाख 50 हजार 429 लोग ठीक हो गए हैं.अब तक 71 हजार 642 मरीजों की जान जा चुकी है.

अमेरिका, भारत और ब्राजील जैसे दुनिया के ताकतवर देश कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इन तीनों देशों में दुनिया के 54 फीसदी यानी 1.48 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं. 44 फीसदी यानी तीन लाख 92 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. हर दिन कोरोना के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आ रहे हैं और मौत का आंकड़ा भी भारत में सबसे तेजी से बढ़ रहा है. ये आंकड़ा कोरोना संक्रमण पर नजर रखने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर से लिया गया है.

दुनिया में 2.5 करोड़ के पार पहुंचा कोरोना संक्रमण का आंकड़ा, 8 लाख 42 हजार  से ज्यादा की जा चुकी है जान - Coronavirus world updates global covid cases  top million -

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

कोरोना अपडेट: कोरोना संक्रमित मरीज़ों की संख्या 90 लाख के पार, 4 लाख 69  हज़ार से ज़्यादा मौतें - BBC Hindi

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक के सबसे अधिक 23 हजार 350 केस सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में कोविड-19 संक्रमण के मामले बढ़कर 9 लाख 07 हजार 212 हो गए हैं. राज्य में 328 नई मौतें दर्ज की गई हैं, जिसके बाद महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के चलते जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 26,604 हो गई है. राज्य में ठीक हुए लोगों की संख्या 6 लाख 44 हजार 440 हो गई है. महाराष्ट्र में अब तक 2 लाख 35 हजार 857 हो गई है.

Coronavirus India News Update: corona Infectious figures cross 1.38 lakh  more than four thousand killed

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 3,256 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ दिल्‍ली में मामलों की कुल संख्या 1,91,499 पहुंच गई है. यही नहीं, पिछले 24 घंटे में 29 और मरीजों की मौत हुई है. इसके साथ कोरोना के कारण जान गंवाने वालों की संख्‍या 4567 हो गयी है.

India's #COVID19 case tally crosses 42 lakh mark with a spike of 90,802 new cases & 1,016 deaths reported in the last 24 hours.
The total case tally stands at 42,04,614 including 8,82,542 active cases, 32,50,429 cured/discharged/migrated & 71,642 deaths: Ministry of Health pic.twitter.com/TKc9rQKwoc

— ANI (@ANI) September 7, 2020

उत्तर प्रदेश में रविवार को 6 हजार 777 नए संक्रमित मिले. यह एक दिन में मिले अबतक की सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या है. राज्य में अब तक 2 लाख 66 हजार 283 लोग संक्रमित हो चुके हैं. राहत की बात है कि राज्य में ठीक हो चुके लोगों की संख्या भी दो लाख से अधिक हो गई. अब तक 2 लाख 738 लोग ठीक हो चुके हैं. फिलहाल 61 हजार 625 लोगों का इलाज चल रहा है. इनमें से आधे से अधिक यानी 32 हजार 94 लोग होम आइसोलेशन में हैं. संक्रमण के चलते राज्य में अब तक 3,920 लोगों की जान जा चुकी है.

LIVE Coronavirus India News Updates: More than one lakh infected in  Maharashtra, 8848 death in the country Due to cornavirus

वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 7 सितंबर सुबह तक बढ़कर 64 लाख 60 हजार पहुंच गई, इसमें से 1 लाख 93 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. भारत में 42 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 71,687 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. वहीं ब्राजील में कुल संक्रमितों की संख्या 41 लाख 37 हजार हो गई, यहां एक लाख 26 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. मृत्युदर सबसे ज्यादा ब्राजील में है. तीनों देशों में मृत्युदर गिरकर क्रमश: 1.71 फीसदी, 2.99 फीसदी और 3.06 फीसदी हो गई है.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जिला अधिकारी वैभव श्रीवास्तव आये कोरोना की चपेट में
Next: चक्रवाती तूफान हाइशेन 144 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दक्षिण कोरिया की ओर बढ़ा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.