Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप-हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • क्राइम
  • देश
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप-हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश के मथुरा में नाबालिग लड़की से रेप और हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला एक हफ्ते पहले का है. जहां नाबालिग लड़की से रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने कोसीकलां में मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के कारण आरोपी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

गौरतलब है कि थाना जमुनापार इलाके के एक गांव में नौ वर्षीय लड़की किराने की दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी. घरवालों ने रात भर उसकी तलाश की. सुबह पास के गांव में उसका क्षत-विक्षत शव मिला.

Father raped her daughter for 1 years in mathura - यूपी में अपनी ही नाबालिग  बेटी से एक साल तक रेप करता रहा पिता, मामला दर्ज

एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने बताया सोमवार देर शाम पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दुष्कर्म और हत्या का आरोपी बनवारी कोसीकलां क्षेत्र में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस की एक विशेष टीम ने उसकी घेराबंदी शुरु कर दी. बचने के लिए उसने राजमार्ग से होते हुए बाइक से दिल्ली की ओर भागने की कोशिश की

Minor daughter was held hostage for rape | व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, दो  महीने पहले उसकी बेटी के साथ हुआ था रेप; 2 कोतवाल समेत 3 निलंबित - Dainik  Bhaskar

उन्होंने बताया पुलिस टीम ने उसे चारों ओर से घेर लिया. इस पर उसने पुलिस पर गोलियां चलाकर खुद को बचाने का प्रयास किया, परंतु पुलिस की ओर से चलाई गई गोली उसके पैर में लगी. इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया ग्रोवर ने बताया कि घायल होने के बाद उसे कोसीकलां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. मंगलवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
Next: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.