Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल
  • दिल्ली
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

नोएडा पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ गोली लगने से 25 हजार का इनामी बदमाश घायल

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
677547--

नोएडा में नॉलेज पार्क थाना पुलिस और बदमाशों के बीच सोमवार की देर रात को मुठभेड़ हो गई. इस दौरान गोली लगने से एक इनामी बदमाश घायल हो गया. उसके ऊपर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था. जानकारी के मुताबिक, बदमाश के पैर में गोली लगी है. फिलहाल, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है

अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे ने बताया कि थाना नॉलेज पार्क पुलिस सोमवार देर रात चेकिंग कर रही थी. तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए. उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर जान से मारने की नियत से गोली चला दी. उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली अबरार निवासी दनकौर नामक बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया.

25 Thousand Prize Crook Arbaj Arrested After Encounter - VIDEO: Encounter  में पुलिस 25 हजार के इनामी बदमाश को गोली मारकर किया पस्त | Patrika News

उन्होंने बताया कि बदमाश को उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसके पास से पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, देसी तमंचा व कारतूस आदि बरामद किया है. उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश पर लूटपाट व डकैती के कई मामले पूर्व में दर्ज हैं. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था. उसके फरार साथी सलमान की पुलिस तलाश कर रही है.

ग्रेटर नोएडा: पुलिस और अपराधियों में एनकाउंटर, 25 हजार के इनामी बदमाश को  लगी गोली | greater-noida - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

बता दें कि कुछ देर पहले खबर सामने आई थी कि यहां स्थित बिसरख थाना क्षेत्र के अजनारा ली गार्डन में सोमवार की रातम करीब 9 बजे बाइक सवार दो बदमाशो ने कार में बैठे व्यापारियों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस फायरिंग में गोली लगने से दो व्यापारियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबिक दो लोग सुरक्षति बच गए. कार में कुल चार लोग सवार थे.

Encounter Between Noida Police And Criminals, One Arrested | नोएडा: पुलिस  और बदमाशों के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्लैक कलर की कार में व्यापारी समेत चार लोग बैठे थे. तभी अचानक बाइक पर सवार दो बेखौफ बदमाश आए और गाड़ी पर अंधाधुंध फायरिंग करके फरार हो गए. कहा जा रहा है कि अंधाधुंध फायरिंग की वजह से गाड़ी में आगे बैठ दो व्यापारियों को गोलियां लग गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इसके बाद आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Post navigation

Previous: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी चिट्ठी लिखने वाले नेताओं से करेंगी बात
Next: उत्तर प्रदेश : मथुरा में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप-हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.