Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हो सकती है SCO बैठक में मुलाकात
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश

पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हो सकती है SCO बैठक में मुलाकात

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
PM-Narendra-Modi-XI-Jinping

एलएसी पर पिछले पांच महीने से जारी तनाव के बीच बड़ी खबर सामने आयी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हो सकती है. सूत्रों के मुताबिक रूस में चल रहे एससीओ सम्मेलन के दौरान दोनों के राष्ट्रप्रमुखों की यह मुलाकात संभव है.

कल दोनों देशों के विदेशमंत्रियों बीच पीएम मोदी और शी जिपिंग की मुलाकात को लेकर चर्चा होगी. एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए भारत के विदेशमंत्री एस जयशंकर चार दिन के रूस दौरे पर हैं. इस दौरान उनकी चीनी विदेश मंत्री वांग यी से भी मुलाकात होनी है.

इससे पहले चीन के आग्रह पर एससीओ सम्मेलन के दौरान दोनों देशों के रक्षामंत्रियों की मुलाकात हुई थी. तनाव के दौरान यह दोनों देशों के बीच अब तक की सबसे अहम मुलाकात थी लेकिन इस बैठक में तनाव कम करने को लेकर कई सहमति नहीं बन पायी. अब दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच दूसरी बैठक हो रही है.

SCO Summit Prime Minister Narendra Modi Holds Delegation Level Talks With  China President Xi Jinping - बिश्केक में मोदी ने जिनपिंग को बताया- आतंक  मुक्त वातावरण नहीं बना पा रहे पाक से

एससीओ सम्मेलन के दौरान होने जा रही विदेश मंत्रियों की बैठक काफी अहम मानी जा रही है. इस सम्मेलन की मेजवानी रूस कर रहा है. ऐसे में इस बैठक के हासिए पर दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक होने वाली है. इसके संकेत विदेश मंत्री एस जयशंकर ने खुद दो दिन पहले दे दिए थे. उन्होंने कहा था कि चीन के विदेश मंत्री के साथ मुलाकात होगी.

भारत की ओर से इस बैठक में बताया जाएगा कि सीमा पर जो तनाव चल रहा है, उस तनाव के कम करने की जरूरत है. दोनों के बीच जो बेहद अहम समझौते हुए हैं उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा होगी. सीमा पर शांति बनाए रखना दोनों देशों के रिश्तों के लिए बेहद जरूरी है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ शिवसेना ने की कार्रवाई की मांग
Next: बड़ी खबर : रूस की वैक्सीन Sputnik- V का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा भारत में सूत्र

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 2 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 2 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 3 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.