Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : रूस की वैक्सीन Sputnik- V का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा भारत में सूत्र
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

बड़ी खबर : रूस की वैक्सीन Sputnik- V का ट्रायल जल्द ही शुरू होगा भारत में सूत्र

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
01-2

कोरोना से लड़ने के लिए वैक्सीन ईजाद करने की कोशिश में अब दो पुराने दोस्त भारत और रूस साथ आ सकते हैं.इस मामले पर रूस और भारत के बीच बातचीत जारी है और जरूरी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद रूस के वैक्सीन स्पूतनिक 5 का जल्द भारत में ट्रायल शुरू हो सकता है.

नीति आयोग के सदस्य डॉ वी के पाल ने मंगलवार को बताया कि रूस ने इस बारे में भारत से सम्पर्क साधा है. उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच रूस के वैक्सीन के ट्रायल और बड़े पैमाने पर उसके भारत में उत्पादन को लेकर बातचीत चल रही है. इस बारे में रूस नहीं भारत से संपर्क साध कर पहल की है जिस पर भारत विचार भी कर रहा है.

Russia shares data on Sputnik V vaccine with India, country studying on  proposal- कोरोनावायरस: रूस ने निभाई दोस्ती-साझा किया स्पूतनिक वी वैक्सीन का  डाटा, परख रहा भारत

डॉ पॉल ने बताया कि वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल भारत में करने के लिए पहले रेगुलेटर यानि ड्रग कंट्रोलर जेनरल ऑफ इंडिया की अनुमति जरूरी होती है. रेगुलर की अनुमति मिलने के बाद भारत में उस कंपनी या संस्थान का चयन किया जाएगा जहां पर ट्रायल किया जाना है. अब तक भारत की तीन चार कंपनियों ने रूसी वैक्सीन के ट्रायल को लेकर अपनी रुचि दिखाई है.

ऑक्सफर्ड कोरोना वायरस वैक्सीन पर खुशखबरी, ब्रिटेन ने बताया कब होगी  लॉन्चिंग! - oxford university coronavirus vaccine launch in uk in six weeks  | Navbharat Times

डॉ वी के पाल ने यह साफ किया कि रूस के वैक्सीन का ट्रायल भी भारत के लोगों पर ही किया जाएगा.इसका मक़सद वैक्सीन का असर भारत के लोगों पर परखना है ताकि उसे यहीं के अनुसार तैयार किया जा सके.

Helping Russia Conduct Sputnik V Vaccine Trials, Make It In India: Centre ANN

जहां तक भारत में चल रहे स्वदेशी वैक्सिनों के ट्रायल का सवाल है, यहां तीन में से दो कम्पनियां पहले और दूसरे चरण के ट्रायल में हैं. जबकि सीरम इंस्टिट्यूट और ऑक्सफोर्ड के वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल अगले हफ्ते मुम्बई और पुणे समेत भारत के 17 शहरों में शुरू होने की संभावना है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम मोदी और शी जिनपिंग की हो सकती है SCO बैठक में मुलाकात
Next: राम मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों को अभी करना होगा लंबा इंतजार जाने क्या है वजह

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 37 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 44 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.