Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मनाया आज अपना 53वां बर्थडे जाने कुछ दिलचस्प बाते
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मनाया आज अपना 53वां बर्थडे जाने कुछ दिलचस्प बाते

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
Akshay1-1493836054

बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार, अक्षय कुमार आज अपना 53वां बर्थडे मना रहे हैं. फिल्म ‘पैडमैन’, हेराफेरी, ‘टॉयलेट-एक प्रेम कथा’ और ‘हाउसफुल’ जैसी शानदार फिल्में करने वाले अक्षय ने 1990 में अपने करियर की शुरुआत की थी. अक्षय के बर्थडे पर आज हम आपको बताने जा रहे हैं उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्सों के बारे में

बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने साल 2001 में ट्विंकल खन्ना के साथ सात फेरे लिए थे. दोनों के फैंस इस जोड़ी को खूब प्यार देते हैं. वहीं एक बार अपने इंटरव्यू में ट्विंकल खन्ना ने अपने और अक्षय के रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए थे. ट्विंकल ने बताया कि अक्षय ने उन्हें उनकी फिल्म ‘मेला’ की शूटिंग के वक्त प्रपोज़ किया था. तब उन्होंने अक्की को कहा था कि अगर ये फिल्म नहीं चली तो वो शादी कर लेंगे. फिर वही हुआ जो अक्षय चाहते थे.

Happy birthday Akshay Kumar: No one does family time better than him and  here are 10 pics to prove it - bollywood - Hindustan Times

अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ट्विंकल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि उन्हें लगता था कि अक्षय के साथ उनका रिश्ता बस 15 दिन चलेगा. बता दें कि अक्षय और ट्विंकल की शादी को 15 साल हो गए हैं. लेकिन ट्विंकल कहती हैं पहले वो इस रिश्ते को लेकर बिल्कुल भी सीरियस नहीं थीं.

इस वजह से अक्षय कुमार को गे समझती थीं डिंपल, बेटी ट्विंकल से शादी करने से  पहले रखी थी शर्त - Newstrend

कुछ साल पहले लक्मे फैशन वीक के रैंप पर ट्विंकल खन्ना ने अक्षय के जिंस का बटन खोली थी और इस हरकत का जमकर विरोध हुआ था. लोगों ने इसे अश्लील करार दिया था. मामला इताना बढ़ गया था कि अक्षय को जेल तक जाना पड़ा था. इसकी गाज ट्विंकल पर भी गिरी ती और उन्हें 500 रुपए भरकर बेल लेनी पड़ी थी. इस पर ट्विंकल ने कहा था मैंने अक्षय के कहने पर सिर्फ ऊपर का बटन खोला था. अगले दिन अक्षय को पद्म श्री अवॉर्ड मिलने वाला था और मेरी मां ने फोन पर मुझे बताया कि मेरे खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज हो गई है.

कैसे एक वेटर बना फिल्मी जगत का खिलाड़ी, जानिए अक्षय कुमार के बारे में  दिलचस्प बातें...

डायमंड रिंग- करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में ट्विंकल ने बताया था कि एक बार अक्षय ने उन्हें पेपरवेट गिफ्ट किया था, तब उन्होंने अक्षय से कहा था कि ‘एक दिन तुम मुझे इसी साइज का डायमंड गिफ्ट करोगे बाद में अक्षय ने अपना वादा पूरा करते हुए ट्विंकल को मंहगी हीरे की अंगूठी गिफ्ट की थी.

Akshay Kumar with Familypagesepsitename%%

अक्षय ने इसका खुलासा करते हुए बताया था ईमानदारी से बताऊं मैं इनका बर्थडे भूल गया था. जब मुझे याद आया तो..मेरे पास खरीदने के लिए बिल्कुल भी समय नहीं बचा था. पेपरवेट मेरे घर में था..तो मैंने उसे जल्दी से उसे रैप किया और इन्हें तोहफे में दे दिया.

कैसे एक वेटर बना फिल्मी जगत का खिलाड़ी, जानिए अक्षय कुमार के बारे में  दिलचस्प बातें...

ट्विंकल ने एक चौंका देने वाला खुलासा करते हुए बताया था कि शादी के पहले अक्षय के फैमिली बैकग्राउंड को लेकर लंबी चौड़ी रिसर्च की थी. इसके पीछे उनका मकसद ये जानना था कि कहीं अक्षय के परिवालृर में कोई जेनेटिक बीमारी तो नहीं. दरअसल वो अपने बच्चों को बीमारी से बचाने के लिए कंसर्न्ड थीं.

अक्षय कुमार जब दुसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे थे तो ट्विंकल ने उनके सामने एक अजीब शर्त रख दी थी. ट्विंकल ने कहा था कि मैंने अक्षय को बोल दिया था कि जब तक वह सेंसिबल और अच्छी फिल्में नहीं करते.. तब तक मैं दूसरा बच्चा पैदा नहीं करूंगी

कैसे एक वेटर बना फिल्मी जगत का खिलाड़ी, जानिए अक्षय कुमार के बारे में  दिलचस्प बातें...

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार फोर्ब्स 2020 की दुनिया के 10 सबसे ज्यादा फीस लेने वाले पुरुष अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल होने वाले एकमात्र भारतीय हैं. अक्षय 4.85 करोड़ डॉलर की अनुमानित कमाई के साथ सूची में छठे नंबर पर हैं. हालांकि पिछले साल के मुकाबले उनकी रैंक दो पायदान गिर गई है. उन्होंने 2019 की सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया था.

Post navigation

Previous: भारत-पाक बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ BSF के जवानो ने 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया
Next: भारतीय वायु सेना के लिए आज का दिन बहुत खास भारतीय वायुसेना में आज शामिल होंगे राफेल विमान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.