Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • भारत-पाक बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ BSF के जवानो ने 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

भारत-पाक बॉर्डर पर हुई मुठभेड़ BSF के जवानो ने 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर श्रीगंगानगर जिले में बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुये भारत में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे दो पाक घुसपैठियों को मार गिराया है. मारे गये घुसपैठियों के पास से हथियार और संदिग्ध सामग्री बरामद हई है. बॉर्डर पर हुई इस बड़ी घटना के बाद तमाम सुरक्षा एजेंसियां सर्तक हो गई हैं और आला अधिकारी वहां पहुंच गये हैं.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, घुसपैठियों को मार गिराने की घटना मंगलवार देर रात को भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर स्थित ख्याली चौकी के पास हई. वहां दो पाक घुसपैठिये भारतीय सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे. इस पर वहां चौकसी के लिये तैनात सीमा सुरक्षा बल की 91वीं बटालियन के सजग जवानों ने उनको ललकारते हुये वहीं रुकने की चेतावनी दी. लेकिन, उनकी हरकतों में कोई अंतर नहीं आया. इस पर जवानों ने अपनी बंदूकों के मुंह खोल दिये और दोनों को वहीं मार गिराया. इनके तस्कर होने का अंदाजा लगाया जा रहा है.

Sriganganagar: भारत-पाक बॉर्डर पर BSF ने 2 पाकिस्‍तानी घुसपैठियों को मार गिराया, हथियार बरामद

बीएसएफ ने दोनों घुसपैठियों के पास से दो पिस्टल पिस्टल और संदिग्ध सामग्री के 1-1 किलो के 10 पैकेट बरामद किये हैं. ये पैकेट किसी नशीले पदार्थ के बताये जा रहे हैं. उसके बाद बीएसएफ ने सर्च ऑपरेशन चलाया. बीएसएफ और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. मामले की जांच की जा रही है.

Border Security Force (BSF) troops foiled a nefarious attempt by armed smugglers & shot dead 2 smugglers near Sriganganagar in Rajasthan. Arms and ammunition, drugs and Pakistani currency recovered from the slain intruders: BSF pic.twitter.com/uu48w6lQ3b

— ANI (@ANI) September 9, 2020

सूत्रों की मानें तो घुसपैठियों ने पहले भारतीय सीमा में ये पैकेट फेंके थे. लेकिन जब बीएसएफ जवानों ने उनको ललकारते हुये फायरिंग की तो घुसपैठियों ने लिंक चैनल से भागने की भी कोशिश की, लेकिन वो सफल नहीं हो पाये. इस ऑपरेशन में कोई भी भारतीय जवान हताहत नहीं हुआ है. इस संबंध में गजसिंहपुर पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज की जा रही है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: देश में 24 घंटे में मिले करीब 90 हजार कोरोना संक्रमित मौत की संख्या का स्तर बढ़ा
Next: बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार ने मनाया आज अपना 53वां बर्थडे जाने कुछ दिलचस्प बाते

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.