Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बड़ी खबर : चेक क्लोनिंग के जरिए राम जन्मभूमि तीर्त क्षेत्र के खाते से निकाले 6 लाख रुपए
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बड़ी खबर : चेक क्लोनिंग के जरिए राम जन्मभूमि तीर्त क्षेत्र के खाते से निकाले 6 लाख रुपए

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से जालसाजी कर लाखों रुपए निकाले जाने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि राजधानी लखनऊ के दो बैंकों से चेक क्लोनिंग के जरिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से यह फर्जीवाड़ा हुआ है.

जब जालसाज ने तीसरी बार रकम निकालने की कोशिश की तो ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को फोन द्वारा सूचना दी गई. ट्रस्ट के खाते से रुपये निकाले जाने के मामले को लेकर अब हड़कंप मचा है. कोतवाली अयोध्या में अज्ञात जलसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी गई है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक करीब 6 लाख रुपये की धनराशि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से निकाली गई है. बताया जा रहा है कि एक सितंबर को लखनऊ के एक बैंक से ढाई लाख रुपए निकाले गए. उसके दो दिन बाद साढ़े तीन लाख रुपये निकाल लिए गए. तीसरी बार जब 9 लाख 86 हजार का तीसरा चेक लखनऊ के ही बैंक ऑफ बड़ौदा में लगाया गया तो वेरीफिकेशन के लिए ट्रस्ट को लखनऊ से कॉल किया गया. जिसके बाद ट्रस्‍ट ने इस तरह के किसी भी भुगतान से इनकार कर दिया.

अयोध्या: राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए निकाले गए लाखों रुपए

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जब खाता चेक किया तो छह लाख रुपए निकाले जाने की जानकारी मिली. इसके बाद राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस मामले की जानकारी अयोध्या पुलिस को देते हुए मुकदमा दर्ज कराया. क्षेत्राधिकारी राजेश राय ने बुधवार देर रात बताया कि राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई थी की एक ढाई लाख और एक साढ़े तीन लाख का फर्जी चेक लगा कर रुपये निकाल लिए गए हैं. ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जा रही है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: चीनी सेना ने पैंगोंग झील के उत्तर में निर्माण कार्य किया शुरू
Next: यूपी में विधानसभा की 8 सीटों पर उपचुनाव जल्द होंगे जाने कौन-कौन हो सकता है बीजेपी का प्रत्याशी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 34 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 38 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 41 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.