Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्थे चढ़े नशे के सौदागर
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

उत्तर प्रदेश : बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्थे चढ़े नशे के सौदागर

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
17_03_2019-jail2logo_19052125

उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद की इज्जतनगर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 4 किलो चरस के साथ दो शातिर तस्करों को गिरफ्तार किया है. इन तस्करों के कब्जे से पुलिस ने 4 करोड़ रुपए की चरस बरामद की है. ये तस्कर बरेली से चरस लेकर गाजियाबाद जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने दोनों को रहपुरा रोड से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस की गिरफ्त में खड़े यह शातिर तस्कर वही अपराधी हैं जो उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न जनपदों में मादक पदार्थों की तस्करी करते हैं. पकड़े गए दोनों शातिर तस्करों के नाम गुलाम नबी और असीम है. दोनों ही बरेली जनपद के रहने वाले हैं. तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करते हुए एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग 4 किलो अफीम लेकर बरेली से गाजियाबाद के लिए निकलेंगे.

Uttar Pradesh News, Delhi News, NCR Hindi News, Latest Hindi News From  India, Breaking News Uttar Pradesh, Uttar Pradesh News Headlines, Uttar  Pradesh Current News Update - Only News 9

जिसके बाद थाना इज्जत नगर पुलिस ने कर्मचारी नगर चौकी क्षेत्र में सिविल वर्दी में अपने कुछ पुलिसकर्मी तैनात कर दिए. जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गाजियाबाद की तरफ जाती हुई एक गाड़ी को चेकिंग के लिए रोका. जिस पर इन दोनों तस्करों ने गाड़ी रोकते ही भाग निकलने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने इन्हें घेराबंदी करके हिरासत में ले लिया.

बरेली: पुलिस के हत्थे चढ़े नशे के सौदागर, 4 करोड़ रुपए की चरस बरामद

थाने लाकर पूछताछ शुरू की तो उन्होंने बताया कि इस गाड़ी में 4 किलो चरस है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 4 करोड़ है. यह लोग काफी समय से मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल है. इन दोनों तस्करों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अफसरों का मानना है कि अब जिले में मादक पदार्थों की तस्करी गैंग पर जरूर लगाम लग जायेगी. फिलहाल एसएसपी शैलेश कुमार पांडे ने तस्करी गैंग का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम दिया है. एसएसपी ने यह भी बताया कि जो भी पुलिसकर्मी अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा उनको प्रशस्ति पत्र और नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया जाएगा.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: मध्य प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार तेजी
Next: कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना कहा मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.