Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना कहा मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार

कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना कहा मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
kangana-uddhav-row

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस में हुए कथित अवैध निर्माण को बीएमसी ने बुधवार को गिरा दिया. बॉम्बे हाई कोर्ट ने इस पर रोक लगा दी है. इसके बाद कंगना लगातार महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे, शिवसेना और बीएमसी पर हमलावर हैं. उन्होंने एक हालिया ट्वीट के जरिए उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी

कंगना ने ट्वीट में लिखा तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो.

तुम्हारे पिताजी के अच्छे कर्म तुम्हें दौलत तो दे सकते हैं मगर सम्मान तुम्हें खुद कमाना पड़ता है, मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी, कितने मुँह बंद करोगे? कितनी आवाज़ें दबाओगे? कब तक सच्चाई से भागोगे तुम कुछ नहीं हों सिर्फ़ वंशवाद का एक नमूना हो।

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 10, 2020

इससे पहले कंगना रनौत अवैध निर्माण मामले में वर्चुअल सुनवाई हुई. बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए बीएमसी द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने पर रोक लगा दी है. यह रोक गुरुवार दोपहर 3 बजे तक लगाई गई है. आज कोर्ट इस मामले पर दोबारा सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान कोर्ट ने बीएमसी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए.

This is one of my most favourite pictures, it is from my aashram Isha Yoga center, nothing is planned a very spontaneous capture but somehow depicts transition so beautifully 🙂 pic.twitter.com/MMuXpdJzLx

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) September 10, 2020

बता दें कि, एक दिन पहले भारी सुरक्षा के बीच कंगना मुंबई पहुंची और अपने ऑफिस गईं. वहां उन्होंने बीएमसी द्वारी की गई कार्रवाई का वीडियो लोगों के बीच शेयर किया. जिसके बाद लोग बीएमसी और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी करते नजर आए. कंगना अब अपने मुंबई स्थित फ्लैट में है. बीएमसी ने उन्हें होम क्वारंटीन में छूट दी है. कंगना मुंबई में कम वक्त के लिए आईं हैं, इसलिए उन्हें यह छूट दी गई है. कंगना मुंबई में 14 सितंबर तक रहेंगी.

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : बरेली पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी हत्थे चढ़े नशे के सौदागर
Next: राजस्‍थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने बताई अपनी पीड़ा

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.