Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजस्‍थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने बताई अपनी पीड़ा
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजस्‍थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने बताई अपनी पीड़ा

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

राजस्‍थान के कांग्रेस प्रभारी अजय माकन ने गुरुवार को जयपुर संभाग के नेताओं से फीडबैक लिया तो उसमें अधिकांश नेताओं ने ब्यूरोक्रेसी के हावी होने और कार्यकर्ताओं की सुनवाई न होने की शिकायत की.

नेताओं ने कहा कि उनकी चवन्नी भी नहीं चल रही है. हालांकि, अजय माकन ने बैठक के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए इस शिकायत को खारिज कर दिया. माकन ने कहा कि ये समस्या सिर्फ राजस्थान में नही है, बल्कि हर राज्य में और हर पार्टी के शासन में ऐसी बातें होती हैं.

बैठक में बिजली बिलों की वीसीआर से जुड़ा मुद्दा भी उठा. इस पर अजय माकन ने कहा कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से बात की जाएगी, ताकि किसान को ज्यादा से ज्यादा रियायत मिल सके. वहीं, पार्टी के हारे हुये प्रत्याशियों ने माकन के सामने सरकार में निर्दलीय विधायकों और बागियों को ज्यादा तवज्जो मिलने की भी शिकायत की.

कांग्रेस नेताओं ने अजय माकन को बताई अपनी पीड़ा, बोले- हमारी 'चवन्नी' भी नहीं चलती

माकन ने बुधवार को अजमेर संभाग के नेताओं से फीडबैक लिया था. उसके बाद गुरुवार को वे जयपुर संभाग के नेताओं से रू-ब-रू हुये. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में जयपुर संभाग के नेताओं से फीडबैक का सिलसिला सुबह 11 बजे शुरू हुआ. उसके बाद बैठकों का दौर रात 8 बजे तक चला. इस दौरान माकन ने जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, सीकर, झुंझनू, अलवर और दौसा के नेताओं से मुलाकात की.

जयपुर शहर की बैठक में विधायक अमीन कागजी ने नगर निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और कहा कि व्यापारियों के साथ बैठक कर ली जाती है, लेकिन उन्हें बताया तक नहीं जाता. विधायक गंगा देवी ने भी कार्यकर्ताओं के काम न होने का आरोप लगाया. विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे सीताराम अग्रवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं का काम सुचारू रूप से होना चाहिए, क्योंकि उनकी बदौलत ही हम हैं.

कांग्रेस नेता सुरेश मिश्रा ने कहा कि डेढ़ साल के कार्यकाल के बाद भी महसूस नहीं हो रहा कि राज हमारी पार्टी का है. ऐसे में राज का इकबाल कायम होना चाहिए. कांग्रेस नेता केके हरितवाल ने आरोप लगाया कि केवल विधायकों और विधानसभा चुनाव लड़े प्रत्याशियों की ही चवन्नी चल रही है. कांग्रेस नेता सुशील शर्मा ने कहा कि कई बोर्ड और निगमों में कार्यकर्ताओं को नियुक्त नहीं किया गया. ऐसे में अधिकारी वहां बैठे हैं. चाकसू विधायक वेदप्रकाश सोलंकी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के काम प्राथमिकता से होने चाहिये. विधायक डिजायर सिस्टम बंद हो और निचले पदाधिकारियों की डिजायर पर काम हो.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कंगना रनौत ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना कहा मेरा मुँह बंद करोगे मगर मेरी आवाज़ मेरे बाद सौ फिर लाखों में गूंजेगी
Next: अभिनेत्री कंगना रनौत ने बाला साहेब का एक पुराना वीडियो किया शेयर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 9 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 9 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 9 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.