Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी आये कोरोना की चपेट में हुई मौत
  • देश
  • मध्य प्रदेश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी आये कोरोना की चपेट में हुई मौत

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
covid-19-44

कोरोना ने मध्य प्रदेश कांग्रेस के एक नेता की जान ले ली है. राजगढ़ जिले के ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का कोरोना के उपचार के दौरान निधन हो गया है.

उनका दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा था. ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. 54 वर्षीय विधायक दांगी की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें मेदांता में भर्ती करवाया गया था जहां वो जिंदगी का जंग हार गए.

विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है. मध्यप्रदेश कांग्रेस ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें.

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति प्रदान करें और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति और साहस दें. वहीं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कार्तिकेय सिंह चौहान ने भी ट्वीट कर लिखा कि ब्यावरा के विधायक माननीय गोवर्धन सिंह दांगी के देवलोकगमन का सामाचार सुनकर मन दुःखी है. ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान प्रदान करे तथा शोकसंतप्त परिजनों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करे.

मध्यप्रदेश: कांग्रेस के विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना से दिल्ली में मौत

मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति, तरुण भनोत, वन मंत्री विजय शाह, विधायक ब्रम्हा भलावी सहित अब तक विधानसभा के करीब 18 प्रतिशत सदस्य कोरोना पॉज़िटिव हुए हैं. विधानसभा के 203 सदस्यों में से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश के 10 मंत्री,28 विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. विधायक गोवर्धन दांगी के निधन से मध्य प्रदेश में एक और सीट रिक्त हो गई है. ऐसे में अब मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर नहीं 28 विधानसभा सीटों पर चुनाव होंगे.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: सीतापुर : नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next: स्वास्थ्य मंत्रालय ने छात्रों के लिए जारी की कुछ गाइडलाइन्स पढ़े खबर

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.