Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • सीतापुर : नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

सीतापुर : नाबालिग से गैंगरेप के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (1)

उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक सप्ताह पहले नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

वहीं मामले के अन्य आरोपियों में से 4 अभी भी फरार हैं. इमलिया सुल्तानपुर गांव का ये मामला सोमवार को तब सामने आया जब इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. लड़की ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने इस कुकृत्य का वीडियो मोबाइल पर बनाया था और धमकी दी थी कि यदि इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे.

सीतापुर / नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर किया वायरल, एक  गिरफ्तार - lifeberrys.com हिंदी

पुलिस ने कहा कि घटना 7 सितंबर को हुई थी. लड़की जब बाजार से घर लौट रही थी, तब पास के गांव के दो युवक शीबू और नाजिम उसे घसीटते हुए एक गन्ने के खेत में ले गए. वहां तीन और लोग इंतजार कर रहे थे. इन पांचों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. घटना को लेकर मामला दर्ज किया गया और सोमवार को शीबू को गिरफ्तार कर लिया गया.

सीतापुर: नाबालिग से 5 युवकों ने किया गैंगरेप, वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर  किया वायरल | sitapur - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार,  लेटेस्ट-ब्रेकिंग ...

सीतापुर के पुलिस अधीक्षक आर.पी. सिंह और एडिशनल एसपी राजीव दीक्षित ने एहतियात के तौर पर गांव का दौरा किया. घटना के कारण उपजे तनाव के चलते गांव में पुलिस बल भी तैनात किया गया है. एसपी ने कहा हम बाकी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि उन्हें कड़ी सजा मिले. लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: भारत में कोरोना का कहर लगातार जारी,संक्रमितों का आंकड़ा पंहुचा पचास लाख के करीब
Next: मध्यप्रदेश : कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी आये कोरोना की चपेट में हुई मौत

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 4 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 4 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 4 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.