Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को PM केपी शर्मा ओली ने दी जन्मदिन की बधाई
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को PM केपी शर्मा ओली ने दी जन्मदिन की बधाई

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. पीएम मोदी आज 70 साल के हो गए हैं. 17 सितंबर ही के दिन सन् 1950 में उनका जन्म गुजरात के वडनगर में हुआ था.

पीएम ओली ने अपने ट्वीट में लिखा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन के अवसर पर बधाई. मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य व खुशियों की कामना करता हूं. दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए मिलकर काम करेंगे पिछले कुछ महीनों में नेपाल-भारत के संबंधों में तनाव के दौर देखने को मिले हैं. नेपाल ने एक विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिपुलेख को अपना हिस्सा बताया था.

Prime Minister of Nepal KP Sharma Oli congratulated PM Narendra Modi on his  birthday - नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने दी PM नरेंद्र मोदी को  जन्मदिन की दी बधाई, जानें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर देशभर में बीजेपी कार्यकर्ता अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. बीजेपी ने पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह मनाने का फैसला किया है. पीएम मोदी देश और दुनिया के तमाम नेता जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी पिछले कई दिनों से लगातार पीएम मोदी और बीजेपी पर हमलावर हैं.

Wish you good health and happiness Nepal PM Oli on PM Modi 70th birthday

बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे. प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और रक्तदान के कार्यक्रम होंगे. इसके अलावा बीजेपी दफ्तर में आज सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता केक काटेंगे.

Warm greetings to Prime Minister Shri @narendramodi ji on the auspicious occasion of your birthday. I wish you good health and happiness.

We will continue working closely together to further strengthen relations between our two countries.

— K P Sharma Oli (@kpsharmaoli) September 17, 2020

आज शाम 4 बजे चंदनी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिव्यागों को 70 उपकरण वितरित करेंगे. पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर नेशनल और इंटरनेशनल कलाकारों की ओर से दोपहर 12 बजे एक वर्चुल रिप्रेंसेटेशन दिया जाएगा.

Post navigation

Previous: उर्मिला मातोंडकर ने किया जया बच्चन का सपोर्ट कंगना को कहा सॉफ्ट पोर्न स्टार
Next: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.