Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

गुजरात सरकार ने घोषणा की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन मनाने के लिए गुरुवार को राज्य में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू की जाएंगी.

सरकार ने बुधवार को एक बयान में बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल की मौजूदगी में गांधीनगर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए इन योजनाओं और परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे. उसने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली से डिजिटल समारोह में शामिल होंगे. वह पूर्वाह्न 11 बजे गांधीनगर के लिए जलापूर्ति परियोजना के ई-भूमि पूजन समारोह में शामिल होंगे.

विज्ञप्ति में बताया गया कि राज्य के मंत्री, विधायक और अन्य नेता राज्य के सभी 33 जिलों में 70 विभिन्न स्थानों से इस समारोह में शामिल होंगे. जिसमें खेती और जलापूर्ति से जुड़ी योजनाओं समेत कई योजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

वहीं, बीजेपी ने प्रधानमंत्री मोदी के 70वें जन्मदिन के मौके पर हर मंडल में कम से कम 70 जरूरतमंदों की सेवा करने के निर्देश दिए हैं. दिव्यांगों के लिए भी शिविर आयोजित कर उन्हें जरूरी उपकरण दिए जाएंगे. प्रत्येक जिले में 70 स्थानों पर स्वच्छता का कार्यक्रम, फलों का वितरण, अस्पतालों में मरीजों की देखभाल और रक्तदान के कार्यक्रम होंगे.

इसके अलावा बीजेपी दफ्तर में कल सुबह 10 बजे पार्टी कार्यकर्ता केक काटेंगे. कल शाम 4 बजे चांदनी चौक में एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा दिव्यांगों को 70 उपकरण वितरित करेंगे.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को PM केपी शर्मा ओली ने दी जन्मदिन की बधाई
Next: उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.