Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

उत्तर प्रदेश : राजधानी लखनऊ में हुई कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 86 और लोगों की मौत हो गई. इसके अलावा प्रदेश में कोरोना के 6337 नए मामले सामने आए हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार शाम एक रिपोर्ट जारी की गई है. रिपोर्ट में कहा गया कि कोरोना से एक दिन में 6,476 मरीज ठीक भी हुए हैं. वहीं, प्रदेश में अब तक इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4690 पहुंच गई है.

कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें राजधानी लखनऊ में हुई है. लखनऊ में कोरोना संक्रमित 15 लोगों की मौत हुई है. इसके साथ ही कोविड-19 से मौतों के मामले में लखनऊ 554 के आंकड़े के साथ राज्य में शीर्ष पर पहुंच गया है. वहीं, कानपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान 14 मरीजों की मौत हो गई है. कानपुर में संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा 550 पहुंच गया है.

86 more people died from Coronavirus in Uttar Pradesh

गोरखपुर और मेरठ में पांच-पांच, प्रयागराज तथा सहारनपुर में चार-चार, जालौन में तीन, वाराणसी, मुरादाबाद, देवरिया, रामपुर, आगरा, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर और सुल्तानपुर में दो-दो तथा गाजियाबाद, झांसी, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, मथुरा, पीलीभीत, मैनपुरी, संत कबीर नगर, रायबरेली, फिरोजाबाद, अमरोहा, हापुड़, ललितपुर, शामली, बांदा तथा कानपुर देहात में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

Uttar Pradesh reports 6,337 new #COVID19 cases, 6,476 recoveries and 86 deaths today, taking total cases to 3,30,265, including 4,690 active cases, 2,58,573 recoveries and 4,690 deaths: State Health Department pic.twitter.com/02ygNblOXg

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 16, 2020

बुधवार को प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या के मामले में भी लखनऊ टॉप पर रहा. लखनऊ में सबसे ज्यादा 869 नए मामले आए हैं. वहीं, कानपुर नगर में 371, प्रयागराज में 342, गौतमबुद्ध नगर में 223, वाराणसी में 222, गोरखपुर में 202 तथा मेरठ में 200 नए मरीजों का पता लगा है प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 3,30,265 मामले आ चुके हैं. इस वक्त 67,002 लोगों का राज्य के विभिन्न कोविड अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में अब तक 2,58,573 रोगी ठीक हो चुके हैं. मंगलवार को राज्य में डेढ़ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई.

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गुजरात में कई जन समर्थक योजनाएं और विकास परियोजनाएं शुरू
Next: अभिनेत्री कंगना रनौत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 3 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 1 month ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 1 month ago 0
| ReviewNews by AF themes.