Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • भारत में 24 घंटों में कोरोना के 93 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • स्वास्थ्य

भारत में 24 घंटों में कोरोना के 93 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
images

भारत में कोरोना वायरस का संकट लगातार गहराता जा रहा है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 93 हजार 337 नए मामले सामने आए हैं. वहीं 1247 लोगों की मौत हो गई है. दुनिया में भारत अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है, जहां कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं. अमेरिका में कोरोना के अबतक 69 लाख 25 हजार 941 मामले सामने आ चुके हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 53 लाख 8 हजार 15 हो गई है. वहीं अभी तक 42 लाख 8 हजार 432 मरीज ठीक भी हो चुके हैं. और एक्टिव मरीजों की संख्या 10 लाख 13 हजार 964 है. देश में अबतक मरीज कोरोना के कारण 85 हजार 619 लोग अपनी जान गवां चुके हैं.

Coronavirus | Mumbai Delhi Coronavirus News | Coronavirus Outbreak India  Cases LIVE Updates; Maharashtra Pune Madhya Pradesh Indore Rajasthan Uttar  Pradesh Haryana Bihar Punjab Novel Corona (COVID-19) Death Toll India Today  |

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जोर देकर कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक लोगों की मौत अन्य गंभीर बीमारियों की वजह से हुई है. मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़े का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों से किया गया है.

पटना में 288 हुए कोरोना केस, भागलपुर में 248 मामलों की पुष्टि, झारखंड में  भी तेजी से बढ़ रहे संक्रमित - Jansatta

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में कोरोना से ठीक होने की दर 78.86 फीसदी है. आंकड़ों के मुताबिक कोविड-19 से होने वाले मौतों की दर में और गिरावट आई है और यह 1.62 प्रतिशत पर आ गई है. आईसीएमआर के मुताबिक देश में 17 सितंबर तक 6,15,72,343 नमूनों की जांच की गई है, जिनमें से 10,06,615 नमूनों की जांच अकेले गुरुवार को की गई.

Coronavirus in India: Covid-19 infection breaks another record as 38902  cases reported and 543 death in last 24 hours - कोरोना वायरस : लगातार बिगड़  रहे हैं हालात, बीते 24 घंटे में

गौरतलब है कि भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हुई थी जबकि 23 अगस्त को कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 30 लाख के पार हो गई. देश में पांच सितंबर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख हुई. वहीं, 16 सितंबर को देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई.

Post navigation

Previous: अंकिता लोखंडे के पिता की तबीयत बिगड़ने से हुए अस्पताल में भर्ती
Next: आईआईटी रुड़की के शोध छात्र आशीष कुमार दीक्षित की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख रुपए की दी आर्थिक मदद

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.