Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • आईआईटी रुड़की के शोध छात्र आशीष कुमार दीक्षित की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख रुपए की दी आर्थिक मदद
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

आईआईटी रुड़की के शोध छात्र आशीष कुमार दीक्षित की मदद के लिए योगी आदित्यनाथ ने 10 लाख रुपए की दी आर्थिक मदद

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तमाम व्यस्तताओं के बीच सोशल मीडिया पर भी नजर रखते हैं. गुरुवार को जहां सीएम एक तरफ मेरठ मंडल की बड़ी समीक्षा करने में व्यस्त थे.

वहीं सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि आईआईटी रुड़की का एक शोध छात्र आशीष कुमार दीक्षित के ब्लड कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है. इसके बाद सीएम योगी ने खुद बीमार छात्र के परिवार से संपर्क किया और उन्हें 10 लाख की मदद दी. साथ ही सीएम ने छात्र के इलाज के लिए पीजीआई को बेहतर इलाज और हरसंभव मदद के आदेश दिए. आईआईटी के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए सीएम योगी ने नियम शिथिल कर 10 लाख दिए.

https://twitter.com/deeptig944446/status/1305535836390264832?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1306670290697502722%7Ctwgr%5Eshare_3&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news18.com%2Fnews%2Futtar-pradesh%2Flucknow-cm-yogi-relaxed-rules-to-help-iit-roorkee-research-student-ashish-dixit-struggling-brain-cancer-supports-rs-10-lakh-upas-3245686.html

आशीष कुमार दीक्षित लखीमपुर खीरी के वनकर्मी अशोक कुमार दीक्षित का इकलौता बेटा है. आशीष का इलाज पीजीआई में चल रहा है. आईआईटी रूडकी के शोध छात्र आशीष दीक्षित की मदद के लिए आईआईटी छात्रों ने सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया था. इस कैंपेन की जानकारी मिलते ही सीएम योगी ने उसके इलाज का खर्चा उठाने का फैसला किया.

इस दौरान पिता के सरकारी सेवा में होने और स्कॉलरशिप मिलने के चलते सरकारी मदद मिलने में अड़चन थी. लेकिन सीएम योगी ने मदद के आदेश दिए सोशल मीडिया पर आशीष की मदद के लिए आईआईटी के छात्र एक कैंपेन चला रहे हैं. बता दें आशीष आईआईटी रुड़की में डिपार्टमेंट ऑफ मैथमैटिक्स में पीएचडी स्कॉलर हैं. वह पढ़ाई के साथ ही खेलकूद में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेते रहे.

ashish cm yogi

लेकिन इसी साल अचानक जांच में उन्हें ब्लड कैंसर का पता चला. उसके बाद से ही उनका इलाज लखनऊ के एसजी पीजीआई में चल रहा है. शुरुआत में डॉक्टरों ने करीब 10 लाख रुपए का खर्च बताया था लेकिन अब ब्लड क्लॉटिंग आदि के कारण खर्च करीब 22 लाख रुपए तक बढ़ गया है. आशीष के परिवार की तरफ से इलाज में करीब 10 लाख रुपए खर्च भी किए गए हैं. लेकिन अब माली हालत ठीक न होने के कारण उन्हें मदद की जरूरत है.

Post navigation

Previous: भारत में 24 घंटों में कोरोना के 93 हजार से ज्यादा नए मामले आये सामने
Next: उत्तर प्रदेश : हाईस्कूल और इंटरमीडिए कंपार्टमेंट परीक्षा का कार्यक्रम हुआ जारी

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.