Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • धर्मशाला के वकील विश्व चक्षु ने भेजा अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लीगल नोटिस
  • देश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

धर्मशाला के वकील विश्व चक्षु ने भेजा अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लीगल नोटिस

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (2)

देवभूमि और वीरभूमि हिमाचल प्रदेश को ड्रग्स का गढ़ कहने पर राज्य में बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर का विरोध हो रहा है. अब हिमाचल की छवि धूमिल करने पर धर्मशाला के अधिवक्ता विश्व चक्षु ने उर्मिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके तहत उन्होंने अभिनेत्री को लिगल नोटिस भेज दिया है, जिसमें लिखा है कि हिमाचल की छवि धूमिल करने पर वे दीवानी व फ़ौजदारी मानहानि का दावा ठोकेंगे.

धर्मशाला के अधिवक्ता विश्व चक्षु का कहना है कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश मात्र देवभूमि ही नहीं, देश व विश्व भर में वीरभूमि के नाम से भी जानी जाती है.

उर्मिला मातोंडकर ने हिमाचल को कहा 'ड्रग्स का गढ़', धर्मशाला के वकील ने भेजा  लीगल नोटिस | dharamsala - News in Hindi - हिंदी न्यूज़, समाचार, लेटेस्ट ...

प्रदेश के वीरों ने हमेशा देश की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है. वहीं, देश व हिमाचल की बेटी कंगना रनोत ने सुशांत मर्डर, बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर खुलासे किए तो महाराष्ट्र सरकार ने अंसवैधानिक कार्रवाई की, जिसका पूरे देश में विरोध हो रहा है, जबकि हिमाचल की बेटी कंगना को सभी लोग खुले दिल से समर्थन कर रहें हैं. ऐसे में बॉलीवुड में महाराष्ट्र सरकार की कठपुतली इस तरह की ओछी हरक़तें कर रही है.

विश्व चक्षु ने कहा कि हिमालय के मुकुट वाला हिमाचल पूरे देश का सिरमौर है. ऐसे में देश व प्रदेश के लिए ऐसी बयानबाजी कतई बर्दास्त नहीं की जाएगी.

Kangana Ranaut Gets Lesson on Twitter for Calling Urmila Matondkar a 'Soft  Porn' Actress - The News Villa

गौरतलब है कि एडवोकेट विश्व चक्षु ने कोरोना फैलाने को लेकर चीन के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ऑफ जस्टिस नीदरलैंड में भी मामला दर्ज करने के लिए प्रपत्र दायर किया है. साथ ही भारतीय सेना को लेकर दिए गए विवादित बयान पर कन्हैया कुमार के खिलाफ धर्मशाला न्यायालय में मामला चल रहा है, जिसके अधिवक्ता भी विश्व चक्षु ही हैं.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्राम पंचायत चुनाव 2020 का राजस्थान में हुआ आगाज आज से भरे जाएंगे नामांकन पत्र
Next: बॉलीवुड की फ़िल्म सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया ये बड़ा एलान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 8 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 8 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 8 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.