Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • बॉलीवुड की फ़िल्म सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया ये बड़ा एलान
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

बॉलीवुड की फ़िल्म सिटी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किया ये बड़ा एलान

Sarvoday Times 6 years ago 0 comments
download (3)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वर्तमान परिस्थितियों में देश को एक अच्छी फिल्म सिटी की आवश्यकता है. उत्तर प्रदेश यह जिम्मेदारी को लेने के लिए तैयार है. हम एक उम्दा फ़िल्म सिटी तैयार करेंगे. फ़िल्म सिटी के लिए नोएडा,ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे का क्षेत्र बेहतर होगा.,यह फ़िल्म सिटी फ़िल्म निर्माताओं को एक बेहतर विकल्प उपलब्ध कराएगी, साथ ही, रोजगार सृजन की दृष्टि से भी अत्यंत उपयोगी प्रयास होगा. इस दिशा में भूमि के विकल्पों के साथ यथाशीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए.

मुख्यमंत्री शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मेरठ मंडल (मेरठ, हापुड़, बागपत, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बुलन्दशहर जनपद) के विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे. सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा उठायी गई समस्याओं का समुचित समाधान किया जाए. जनप्रतिनिधियों द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर शीघ्रता से निर्णय लेते हुए जनपद व शासन स्तर पर कार्रवाई की जाए.

मुख्यमंत्री ने मेरठ मण्डल के शासन स्तर पर लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लेकर निस्तारण के निर्देश देते हुए कहा कि विकास कार्यों में गति लाने के लिए हर परियोजना के लिए एक नोडल अधिकारी तैनात किया जाए. निर्माण सम्बन्धी योजनाओं के प्रस्ताव समय से शासन को भेजे जाएं. उन्होंने कहा कि सड़कों का निर्माण एवं अनुरक्षण कार्य किया जाए और बरसात के बाद सड़कों को तेजी से गड्ढामुक्त बनाया जाए.

CM योगी ने कहा- हम बनाएंगे देश की सबसे खूबसूरत फिल्म सिटी

मुख्यमंत्री गाजियाबाद एवं मेरठ स्मार्ट सिटी योजना के कार्यों को तेजी से किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि परियोजना की गति बढ़ाने के लिए त्वरित निर्णय लेते हुए कार्रवाई की जाए. मेरठ मण्डल के सभी जनपदों में अमृत योजना के कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जाए. उन्होंने कमिश्नर को निर्देश दिया कि वे स्मार्ट सिटी तथा अमृत योजना के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि मेरठ के ग्राम दादरी में राजकीय महिला महाविद्यालय के निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए.

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम सचिवालयों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किए जाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर संचालित निर्माण योजनाओं की जियो टैगिंग करायी जाए.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: धर्मशाला के वकील विश्व चक्षु ने भेजा अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर को लीगल नोटिस
Next: राजस्थान में कोरोना के 1817 नए मामले आए सामने संक्रमण से हुई कई मौते

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 5 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 5 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 5 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.