Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से लगभग 10 लोगों की मौत
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से लगभग 10 लोगों की मौत

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (2)

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के पास बड़े हादसे की खबर है. मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिर गई है. हादसा सोमवार सुबह हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है. स्थानीय लोगों की मदद से कम से कम 20 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. मलबे में दबे बाकी 20 लोगों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

थाणे नगर निगम के पीआरओ ने बताया कि हादसा सुबह 3 बजकर 20 मिनट पर भिवंडी के पटेल कंपाउंड में हुआ. उस दौरान इमारत के लोग गहरी नींद में थे. अभी तक मलबे से 10 लोगों के शव निकाले गए हैं. मरने वाली की पहचान की जा रही है. बाकी लोगों की तलाश जारी है.

#UPDATE Maharashtra: Death toll rises to 10 in the building collapse incident in Bhiwandi, Thane which took place earlier today.

Rescue operation by NDRF (National Disaster Response Force) still underway. pic.twitter.com/MXHBlJQWWg

— ANI (@ANI) September 21, 2020

थाणे नगर निगम के पीआरओ के मुताबिक, 1984 में बने जिलानी अपार्टमेंट, मकान नंबर 69 नामक इमारत का आधा हिस्सा देर रात ढह गया. ये इमारत डेंजर लिस्ट में थी. इसे खाली करने के लिए नोटिस भी जारी किया गया था. नोटिस मिलने के बाद कुछ लोग तो यहां से चले गए

Bhiwandi Building Collapse: भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरी, अब तक 10 लोगों की मौत, 20 के फंसे होने की आशंका

मगर कुछ लोग यहीं रह रहे थे.बताया जाता है कि मुंबई में पिछले दिनों हुई भारी बारिश की वजह से इमारत कमजोर हो चुकी थी. इस इमारत में 21 परिवार रहते थे. एनडीआरएफ की टीम ने सोमवार सुबह मलबे से एक बच्चे को सुरक्षित निकाल लिया.

#WATCH Maharashtra: Rescue operation by NDRF (National Disaster Response Force) underway at the site of building collapse in Bhiwandi, Thane.

Eight people have lost their lives in the incident which took place earlier today. pic.twitter.com/dFvXwhHPH3

— ANI (@ANI) September 21, 2020

बता दें कि पिछले महीने महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड में एक पांच मंजिला इमारत गिर गई थी. हादसे में 50 लोग घायल हुए थे, जबकि 5 लोगों की जान गई थी. ये इमारत महज दस साल पुरानी थी.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: कोरोना के मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश 24 घंटे में आये 87 हजार नए मरीज
Next: भारत-चीन विवाद : चीन को ताकत दिखाने के लिए लद्दाख में राफेल ने भरी उड़ान

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 7 hours ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 7 hours ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 7 hours ago 0
| ReviewNews by AF themes.