Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • कोरोना के मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश 24 घंटे में आये 87 हजार नए मरीज
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड
  • विदेश
  • स्वास्थ्य

कोरोना के मामलों में अमेरिका के बाद भारत दुनिया में सबसे प्रभावित देश 24 घंटे में आये 87 हजार नए मरीज

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (1)

भारत में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. कुल रिकवरी के मामले में भारत दुनिया के अन्य देशों से आगे निकलकर पहले स्थान पर बना हुआ है. अब तक 44 लाख लोग रिकवर हो चुके हैं. पिछले 24 घंटों में 86,961 नए कोरोना मामले दर्ज किए गए हैं, 1130 लोगों की जान भी चली गई है. दो सितंबर से लगातार देश में एक हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई है. अच्छी खबर ये है कि 24 घंटे में 93,356 मरीज ठीक भी हुए हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 54 लाख 87 हजार 580 हो गई है. इनमें से 87,882 लोगों की मौत हो चुकी है. एक्टिव केस की संख्या 10 लाख 3 हजार है और 43 लाख 96 हजार लोग ठीक हो चुके हैं. संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है ICMR के मुताबिक, 20 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 6 करोड़ 43 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 7 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई.

India Coronavirus Cases And Death Latest Updates 26 August 2020 | कोरोना  अपडेट: 24 घंटे में आए 67 हजार नए मामले, 1059 लोगों की मौत, अबतक 32 लाख से  ज्यादा संक्रमित

राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.60% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 19% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 80% हो गई है. भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.

India Coronavirus Cases and Death Updates 21 September 2020

देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में दो लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है. मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है.

Post navigation

Previous: भारत और चीन के बीच आज सैन्य कमांडर स्तर होगी बातचीत
Next: राजधानी मुंबई से सटे भिवंडी में तीन मंजिला इमारत गिरने से लगभग 10 लोगों की मौत

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.