Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • उत्तर प्रदेश : भूमि पूजन के बाद से ही अयोध्या में तेजी से बढ़े जमीनों के दाम
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मुख्य समाचार

उत्तर प्रदेश : भूमि पूजन के बाद से ही अयोध्या में तेजी से बढ़े जमीनों के दाम

Sarvoday Times 6 years ago (Last updated: 6 years ago) 1 minute read 0 comments
ayaa_1595250377

कोरोना महामारी के इस दौर में जहां हर सेक्टर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है. वहीं, अयोध्या में रियल एस्टेट मार्केट में उछाल देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राम जन्मभूमि मंदिर के लिए भूमि पूजन किये जाने के बाद से अयोध्या में जमीन की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है. पिछले एक महीने में यहां की जमीन की कीमत दोगुनी हो गई है.

अयोध्या के अंदरुनी इलाकों में जमीन की कीमत 1000 से 1500 रुपए प्रति वर्ग फीट तक हो गई है, जबकि शहर के बीचों बीच मौजूदा कीमत 2000-3000 रुपए प्रति वर्ग फीट है. रियल एस्टेट कारोबारियों की मानें तो 9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट से आए राम जन्मभूमि विवाद के फैसले के बाद कोई भी व्यक्ति 900 रुपए वर्ग फीट में ही जमीन आसानी से खरीद सकता था.

Heavy Rains Start Before Land Worship In Ayodhya - राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि  पूजन से पहले शुरू हुई तेज बारिश, आंधी से उड़े राम नगरी में होर्डिंग-बैनर |  Patrika News

रियल एस्टेट इंडस्ट्री के मुताबिक जमीन की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की वजह केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अयोध्या के विकास और कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की घोषणा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या को विश्वस्तरीय शहर बनाने की घोषणा का भी असर माना जा रहा है अगर अयोध्या के बाहरी सीमा की बात करें तो वहां भी जमीन की कीमतों में वृद्धि देखने को मिल रही है.

दरअसल, जो लोग जमीन में निवेश करना चाह रहे हैं, उनका मानना है कि आने वाले दिनों में सरकार बड़े पैमाने पर जमीन अधिग्रहित करेगी. लिहाजा उस वक्त उन्हें इससे फायदा हो सकता हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ज्यादातर लोग धर्मशाला, होटल और कम्युनिटी किचन के लिए जमीन खरीद रहे हैं.

अयोध्या: राम मंदिर भूमि पूजन के बाद जमीन की कीमतों में बेतहाशा इजाफा, दोगुना हुए रेट

अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय की मानें तो राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या में रोजगार के व्यापक अवसर बढ़ रहे हैं. देश और दुनिया के लोग अयोध्या आ रहे हैं और केवल व्यवसाय के उद्देश्य से नहीं धार्मिक उद्देश से भी लोग अयोध्या में समाज सेवा चलते अयोध्या में लोग धर्मशाला, रैन बसेरा, कथा मंडप इस तरीके की तमाम चीजें अयोध्या में लोग बनाना चाह रहे हैं. ऐसे में यह स्वाभाविक है कि फिर जमीनों का दाम अयोध्या में बढ़ जाना है.

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने योगी सरकार के रोजगार के दावे को बताया फर्जी
Next: कृषि बिल को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.