Skip to content

Primary Menu
  • Home
  • कृषि बिल को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • मेन स्लाइड

कृषि बिल को लेकर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
download (4)

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि विधेयकों को किसान विरोधी करार देते हुए समाजवादी पार्टी ने राज्य सभा में विधेयक पारित कराए जाने की निंदा की है. पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मोदी सरकार के कृषि बिल पास कराए जाने को भाजपा का पतन-पत्र बताया है.

अखिलेश यादव ने रविवार को इस मामले में ट्वीट करते हुए लिखा भाजपा ने कृषि बिल पारित कराने के लिए ‘ध्वनि मत’ की आड़ में राज्यसभा में किसानों व विपक्ष की आवाज़ का गला दबाया है व अपने कुछ चुनिंदा पूंंजीपतियों व धन्नासेठों के लिए भारत की 2/3 जनसंख्या को धोखा दिया है उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया है.

उधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्यसभा में कृषि विधेयकों के पास होने का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि दोनों विधेयक कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाले सिद्ध होंगे. ये दोनों विधेयक कृषि और कृषकों के हित में हैं. गौरतलब है कि राज्यसभा ने कृषि उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्द्धन और सरलीकरण) विधेयक-2020, कृषक (सशक्तीकरण एवं संरक्षण) कीमत आश्वासन समझौता और कृषि सेवा पर करार विधेयक-2020 को मंजूरी दे दी है.

भाजपा ने कृषि बिल पारित कराने के लिए ‘ध्वनि मत’ की आड़ में राज्य सभा में किसानों व विपक्ष की आवाज़ का गला दबाया है व अपने कुछ चुनिंदा पूँजीपतियों व धन्नासेठों के लिए भारत की 2/3 जनसंख्या को धोखा दिया है।

लोकतांत्रिक कपट कर भाजपा ने कृषि बिल नहीं; अपना ‘पतन-पत्र’ पारित कराया है। pic.twitter.com/wfJjAoyGFW

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 20, 2020

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में कृषि सुधार के दो महत्वपूर्ण विधेयकों – ‘कृषक उपज व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020’ तथा ‘कृषक (सशक्तीकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक, 2020’ का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि दोनों विधेयक कृषि क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने वाले सिद्ध होंगे. ये दोनों विधेयक पूर्ण रूप से कृषि और कृषकों के हित में हैं.

योगी ने इस विधेयक के राज्यसभा में पास होने पर प्रधानमंत्री के प्रति आभार ज्ञापित किया. उन्होंने कहा कि अब किसानों को कानूनी बंधनों से आजादी मिलेगी. किसानों को उनकी उपज की पूरी कीमत प्राप्त होगी. मुख्यमंत्री योगी की ओर से यह बयान यूपी अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने दिया है.

About the Author

Sarvoday Times

Editor

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तर प्रदेश : भूमि पूजन के बाद से ही अयोध्या में तेजी से बढ़े जमीनों के दाम
Next: बड़ी खबर : उप सभापति हरिवंश ने पिलाई धरना दे रहे सांसदों को चाय

Related Stories

14091-honey-bee
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

करघे की खनक और शहद की मिठास लेकर दुनिया के बाजार में उतरेगा बागपत

Sarvoday Times 32 minutes ago 0
e3fb39c6ae8f74a2b3b564335c59bf741748096939207487_original
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार का दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने पर जोर, हर विधानसभा क्षेत्र में लगेंगे कल्याण शिविर

Sarvoday Times 36 minutes ago 0
1780413707-3418
  • उत्तर प्रदेश
  • दिल्ली
  • देश
  • मेन स्लाइड

योगी सरकार की मुफ्त कोचिंग ने गढ़ी सफलता की नई कहानी, यूपीपीएससी-2025 में 74 अभ्यर्थी सफल

Sarvoday Times 40 minutes ago 0
| ReviewNews by AF themes.