Skip to content
sarvoday times

Sarvoday Times

Latest News Portal & E-Paper

Primary Menu
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • चंडीगढ़
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • खेल
  • क्राइम
  • गैजेट्स
  • जीवन शैली
  • E-Paper
  • Home
  • 24 सितंबर को फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर PM मोदी करेंगे विराट कोहली और मिलिंद सोमन से खास बात
  • खेल
  • देश
  • मुख्य समाचार
  • मेन स्लाइड

24 सितंबर को फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ के मौके पर PM मोदी करेंगे विराट कोहली और मिलिंद सोमन से खास बात

Sarvoday Times 6 years ago 1 minute read 0 comments
category1587713851

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्‍तान विराट कोहली और अभिनेता मिलिंद सोमन से बातचीत करने वाले हैं. दरअसल 24 सितंबर को फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ मनाई जाएगी. इस दौरान ऑनलाइन माध्‍यम से फिट इंडिया संवाद का आयोजन होगा. पीएम मोदी इसी आयोजन में उन लोगों से बात करेंगे, जिन्‍होंने लोगों को फिटनेस के लिए प्रेरित किया.

मीडिया को दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, ऑनलाइन बातचीत में शामिल लोग फिटनेस और अच्छे स्वास्थ्य के बारे में बताएंगे. उनके विचारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी अपना मार्गदर्शन दिया जाएगा. इस दौरान लोग अपनी फिटनेस यात्रा के बारे में बताते हुए लोगों को टिप्स भी देंगे. इस चर्चा में शामिल होने वाली शख्सियतों में विराट कोहली, मिलिंद सोमन, रुजुता स्वेकर समेत कई अन्‍य लोग शामिल होंगे.

PM मोदी 24 सितंबर को करेंगे विराट कोहली और मिलिंद सोमन से बात, वजह है खास

कहा गया है कि इस फिटनेस संवाद में पोषण, स्वास्थ्य और फिटनेस पर बातचीत होगी. वहीं बताया गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक जन आंदोलन के रूप में फिट इंडिया मूवमेंट की कल्पना की गई है. देश के लोगों को भारत को एक फिट देश बनाने की दिशा में फिट इंडिया मूवमेंट की परिकल्पना की गई थी. इसमें नागरिकों को मौज-मस्ती करने के लिए आसान और गैर-महंगे तरीके शामिल हैं, जिससे वे फिट रहें और व्यवहार में बदलाव लाएं. यह फिटनेस को हर भारतीय के जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाता है.

Post navigation

Previous: SBI ग्राहकों के लिए खुशखबरी : अब EMI को सस्ती करने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक
Next: चंडीगढ़ : किसानों पर हुए लाठीचार्ज पर सीएम खट्टर ने कही ये बात दिया बयान

Related Stories

MMP_9268
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने डॉ0 राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षान्त समारोह को सम्बोधित किया

Sarvoday Times 2 weeks ago 0
DSC_2399.JPG
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री ने एच0सी0एल0 टेक के एच0सी0एल0 आई0टी0 सिटी लखनऊ

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
images (7)
  • उत्तर प्रदेश
  • मुख्य समाचार

ग्रीन कॉरिडोर की तर्ज पर फैजुल्लागंज से नैमिष तक बनेगा तटबंध: मुख्यमंत्री योगी

Sarvoday Times 4 weeks ago 0
| ReviewNews by AF themes.